लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: गुरमीत राम रहीम के फरलो पर शुरू हुई सियासत, एसजीपीसी ने जताया कड़ा विरोध

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 7, 2022 21:44 IST

एसजीपीसी के अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के सिख इस बात को नहीं भूल सकते हैं कि हरियाणा की भाजपा सरकार राजनीति स्वार्थ के कारण उस राम रहीम को जेल से बाहर कर रही है, जिसने सिखों की धार्मिक भावनाओं का कत्ल किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देहरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव के लिए भाजपा ने यह गंदा खेल खेला हैराम रहीम के जेल से बाहर आने पर पूरे पंजाब का माहौल खराब होगाखट्टर सरकार तुरंत फरलो कैंसिल करे और राम रहिम को वापस जेल भेजे

अमृतसर:पंजाब विधानसभा चुनाव में चल रही सियासत उस समय गरम हो उठी जब रोहतक की सुनारिया जेल से सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने 21 दिन की फरलो पर अपने कदम बाहर निकाले। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने गुरमीत राम रहीम को यह फरलो दी है, जिसके बाद वो बाहर आ सके हैं।

इधर राम रहिम जेल की सलाखों से आजाद हवा में सांस लेने के लिए कोठरी से बाहर आ रहे थे उधर दूसरी तरफ इस मामले में सियासत भी शुरू हो गये। पंजाब चुनाव के बीच हरियाणा के इस विवादित धर्म गुरु को फरलो मिलने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने राजनीति साजिश करार दिया है।

गुरु गोविंद सिंह की बेअदबी के मामले में बदनाम राम रहिम के बाहर आने पर धामी ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह फैसला पंजाब के खतरनाक साबित होगा। उन्होंने कहा कि आखिर हरियाणा सरकार ऐसे आदमी को फरलो कैसे दे सकती है, जो बलात्कार और हत्या जैसे मामले में दोषी है और सजा काट रहा है। 

एसजीपीसी के अध्यक्ष ने कहा कि सिख इस बात को नहीं भूले हैं कि इस आदमी ने साल 2015 में बरगाड़ी में पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान किया था। दुख हो रहा है कि हरियाणा की भाजपा सरकार राजनीति स्वार्थ के कारण ऐसे सजायाफ्ता आदमी को जेल से बाहर कर रही है जिसने सिखों की धार्मिक भावनाओं का कत्ल किया है। 

राम रहिम के फरलो को सीधे पंजाब के चुनाव से जोड़ते हुए हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव के लिए भाजपा ने यह गंदा खेल खेला है। वो केवल अपने राजनीतिक लाभ को देख रहे हैं, उन्हें इससे कोई मलतब नहीं है कि इस आदमी के बाहर आने से पूरे पंजाब का माहौल खराब होगा। 

एसजीपीसी अध्यक्ष ने कड़े शब्दों में इस फरलो देने के फैसले की निंदा करते हुए कहा कि मोदी सरकार और खट्टर सरकार को तुरंत इसे कैंसिल करके राम रहिम को वापस जेल भेजना चाहिए। 21 दिन तक गुरमीत भले ही जेल से बाहर रहे लेकिन भाजपा यह बात अच्छे से समझ ले कि हर सिख इस फैसले का विरोध कर रहा है और उन्हें इसका चुनावी फायदा हरगिज नहीं उठाने दिया जाएगा। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावगुरमीत राम रहीमBJPमनोहर लाल खट्टरManohar Lal Khattar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण