लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: कांग्रेस बागी विधायक अदिति सिंह के पति अंगद सैनी को टिकट नहीं, नवांशहर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा

By भाषा | Updated: January 31, 2022 21:50 IST

Punjab Election 2022: कांग्रेस ने 20 फरवरी को होने जा रहे पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए सभी 117 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअदिति सिंह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से विधायक हैं।सतबीर सिंह सैनी बालिचिकी को नवांशहर से अपना उम्मीदवार बनाया है।पूर्व सांसद पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल को चुनाव मैदान में उतारा है।

Punjab Election 2022: नवांशहर के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का टिकट नहीं मिलने के बाद सोमवार को इसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उनकी विधायक पत्नी अदिति सिंह भाजपा में शामिल हो गयी थीं।

सैनी की पत्नी अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में रायबरेली से कांग्रेस की विधायक थीं और उन्होंने हाल ही में वहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ने की कथित तौर पर चुनौती दी थी। कांग्रेस ने नवांशहर से अंगद की जगह सतबीर सिंह सैनी को मैदान में उतारा है।

सैनी ने सोमवार को यहां अपने समर्थकों की एक सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस आलाकमान ने "एकतरफा फैसला" किया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी का फैसला उनके प्रदर्शन पर नहीं, बल्कि उनकी पत्नी से संबंधित मुद्दों पर आधारित था। सैनी ने दावा किया कि दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व ने उनसे उनकी पत्नी के खिलाफ एक बयान जारी करने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया क्योंकि वह अपनी पत्नी ही नहीं, किसी भी महिला को बदनाम नहीं कर सकते और उन्हें पार्टी का टिकट नहीं दिया गया।

सैनी ने निर्वाचन क्षेत्र में उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया और कहा कि उन्होंने कोविड अवधि के दौरान दो साल तक विधायक के रूप में अपने वेतन का दावा भी नहीं किया, ताकि अन्य विधायकों के लिए यह एक उदाहरण बन सके। उन्होंने कहा कि बागी बनकर चुनाव लड़ने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, "शायद, चुनाव जीतने के बाद मुझे एक अहम भूमिका निभानी है क्योंकि इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत मिलने की संभावना नहीं है।" 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावप्रियंका गांधीअदिति सिंहपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए