लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: कांग्रेस सरकार आई तो महिलाओं को हर माह 2000 रुपये देंगे, नवजोत सिंह सिद्धू ने किया ऐलान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 3, 2022 17:13 IST

Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि विदेश जाने वाली बच्ची को टैबलेट दिया जाएगा। पंजाब विधानसभा चुनाव जल्द होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्दे2015 के बेअदबी मामले के बाद के पुलिस गोलीकांड के पीड़ितों को नौकरी देने की मांग की। फरीदकोट में कोटकपुरा में कुछ लोग घायल हो गये थे।बेअदबी विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पुलिस गोलीबारी में दो व्यक्ति मारे गये थे।

Punjab Election 2022: कांग्रेस पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा ऐलान किया है। हर दल जनता को लुभाने में जुट गई है। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस सरकार आई तो हर माह महिलाओं को 2000 रुपये देंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 1000 रुपये देने का वादा कर चुके हैं।

रैली को संबोधित करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस हर गांव में महिलाओं की कमांडो बटालियन बनाएगी। 5वीं पास बच्ची को 5000 रुपये देंगे। 10वीं पास को 15000 और 12वीं पास लड़की को 20000 रुपये देंगे। लड़कियों को कॉलेज स्तर पर स्कूटी दी जाएगी।

उन्होंने गृहणियों को हर साल आठ मुफ्त रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर देने का भी वादा किया। सिद्धू ने आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेजों में नामांकन कराने वाली लड़कियों को दोपहिया वाहन और 12 वीं कक्षा पास करने वाली लड़कियों को 20,000 रुपये देने का भी वादा किया। सिद्धू ने ये घोषणाएं पंजाब के बरनाला जिले में एक रैली में की।

उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए राज्य में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार द्वारा गृहणियों को 2,000 रुपये प्रति माह और आठ (एलपीजी) सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।” सिद्धू ने कहा कि लड़कियां चाहे गांवों की हों या शहरी क्षेत्रों की, पांचवीं कक्षा पास करने के बाद उन्हें पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, "प्रोत्साहन के रूप में, 10वीं कक्षा पास करने वाली लड़कियों को 15,000 रुपये और 12 वीं कक्षा पास करने वाली लड़कियों को उच्च अध्ययन की खातिर कॉलेजों में जाने के लिए 20,000 रुपये दिए जाएंगे।" उन्होंने लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कंप्यूटर देने का भी वादा किया। उन्होंने वादा किया कि लड़कियों को कॉलेज जाने के लिए दोपहिया वाहन भी दिए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाओं के नाम पर संपत्तियों का हस्तांतरण नि:शुल्क होगा। उन्होंने पूरे राज्य में महिलाओं के लिए 28 कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जाने का भी वादा किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को कहा कि वह कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ काम करने और पार्टी के लिए कोई भी ‘‘त्याग’’ करने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उनके और सिद्धू के बीच चल रहे शीतयुद्ध की पृष्ठभूमि में आयी है।

सिद्धू अपनी ही पार्टी की राज्य सरकार की अक्सर आलोचना करते रहते हैं। सरकार के खिलाफ सिद्धू की प्रतिकूल टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर चन्नी ने कहा कि वह पार्टी के एक ‘‘वफादार सिपाही’’ हैं और पूरी ईमानदारी के साथ कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिद्धू साहब के साथ काम करने के लिए तैयार हूं और मैं पहले से ही यह कर रहा हूं। मैं पार्टी के लिए कोई भी त्याग करने के लिए हमेशा तैयार हूं। पार्टी मुझे जो भी कहेगी मैं उसका पालन करूंगा।’’

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूCharanjit Singh ChanniAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप