लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: सीएम चन्नी ने किया तंज, बोले- तीन साल में 12वीं पास हुए, शराब नहीं छूटी है भगवंत मान की

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 9, 2022 21:37 IST

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भगवंत मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि मान हर जगह नशे में जाते हैं। वह संसद भी नशे में जाते हैं, गुरुद्वारे भी नशे में जाते हैं। दिन शुरू होने के साथ ही मान पीना शुरू कर देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचन्नी का आरोप है कि भगवंत मान ने मां की कमस खाने के बाद भी शराब पीनी नहीं छोड़ीशाम 4 बजे के बाद भगवंत मान को कोई भी कॉल करके देख ले, उसे पता चल जाएगाभगवंत मान केवल 12वीं तक पढ़ें हैं और 12वीं पास करने में उन्हें तीन साल लग गए थे

चंडीगढ़:पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान के कथित शराब पीने का आदत को लेकर पंजाप के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने व्यंग्य किया है। मुख्यमंत्री चन्नी ने भगवंत मान ने शराब के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह भला किस तरह से पंजाब को चला सकते हैं, जब वो रोजाना शराब पीते हैं।

लेकिन जब उनसे पूछा गया कि आप के सीएम पद के कैंडिडेट भगवंत मान ने कुछ साल पहले ही सार्वजनिक रूप अपनी मां की कसम खाकर कहा था कि उन्होंने शराब पीना बंद कर दिया है तब पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवंत मान ने साल 2019 में अपनी मां के सामने एक पब्लिक फंक्शन में कहा था कि वो शराब छोड़ चुके हैं लेकिन वो अब भी पीते हैं।

सीएम चन्नी ने कहा कि मान हर जगह नशे में जाते हैं। वह संसद भी नशे में जाते हैं, गुरुद्वारे भी नशे में जाते हैं। वह दिन शुरू होने के साथ ही पीना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने मां की कमस खाने के बाद भी शराब पीनी नहीं छोड़ी। अब उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है। इसके आगे उन्होंने कहा कि शाम 4 बजे के बाद उन्हें कोई भी कॉल करके देख ले, पता चल जाएगा।

भगवंत मान के साथ चन्नी ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि को मान को मुखौटा बनाकर पंजाब पर शासन करना ताहते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में चारों तरफ उनके पोस्टर लगे हुए हैं, 'अब की बार केजरीवाल'। चन्नी ने कहा कि इसका क्या मतलब है। पोस्टर में छोटा सा भगवंत मान भी लिखा लिया है, दूसरे नंबर पर।

केजरीवाल की मंशा है कि वो पंजाब के मुख्यमंत्री बनें लेकिन यह पंजाब है और यहां कि जमीन इतनी बंजर नहीं है कि कोई भी बाहर से आकर इस पर कब्जा कर ले। न तो वो पंजाब की संस्कृति के बारे में जानते हैं और न ही पंजाबियों के बारे में उन्हें कुछ पता है।

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने शिक्षा के मामले में भगवंत मान की जमकर खिंचाई की और खुद से तुलना करते हुए तंज भी किया। चन्नी ने कहा कि पब्लिक के बीच में किसी ने मुझसे पूछा कि मैं कितना पढ़ा हूं तो मैंने बताया कि एमए किया है और अभी पीएचडी कर रहा हूं। वहीं अब आप भगवंत मान के बारे में भी जान लीजिए कि वो केवल 12वीं तक पढ़ें हैं और 12वीं पास करने में भी उन्हें तीन साल लग गए थे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावCharanjit Singh Channiभगवंत मानअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीकांग्रेसपंजाब कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए