लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनाव: कांग्रेस के सर्वे में मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में चन्नी चल रहे आगे, सिद्धू को लग सकता है झटका

By विशाल कुमार | Updated: February 3, 2022 14:30 IST

प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और पार्टी सांसदों के विचार दर्ज किए जा रहे हैं ताकि चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर किसी भी तरह का विवाद खत्म किया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देअगले 3-4 दिनों में पार्टी 1.5 करोड़ लोगों को कॉल करने की तैयारी कर रही है।ब्लॉक अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों और सभी उम्मीदवारों तक पार्टी के संयोजक खुद पहुंच रहे हैं।चन्नी आगे चल रहे हैं लेकिन पार्टी उनकी घोषणा से पहले पूरे प्रमाण रखना चाहती है।

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश किया जा सकता है।पार्टी के सूत्रों का कहना है कि पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने के लिए जो सर्वे करा रही है उसमें चन्नी आगे चल रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और पार्टी सांसदों के विचार दर्ज किए जा रहे हैं ताकि चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर किसी भी तरह का विवाद खत्म किया जा सके।

सूत्रों ने कहा कि इसके साथ ही पार्टी मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पार्टी अपने ऑटोमेटेड सिस्टम से आम लोगों की भी रायशुमारी करा रही है। अगले 3-4 दिनों में पार्टी 1.5 करोड़ लोगों को कॉल करने की तैयारी कर रही है।

इसके साथ ही पार्टी के ब्लॉक अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों और सभी उम्मीदवारों तक पार्टी के संयोजक खुद पहुंच रहे हैं ताकि उनके विचार पार्टी को जल्द से जल्द सौंपे जा सकें।

इस बीच, पार्टी के पंजाब से राज्यसभा और लोकसभा सांसदों से भी दोनों चेहरों को लेकर उनकी राय मांगी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चन्नी आगे चल रहे हैं लेकिन पार्टी उनकी घोषणा से पहले पूरे प्रमाण रखना चाहती है ताकि सिद्धू की नाराजगी को संभाला जा सके।

बता दें कि, पंजाब में सबसे पहले मुख्य विपक्षी आम आदमी पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने से पहले सर्वे कराया था। 22 लाख से अधिक लोगों ने एसएमएस और व्हॉट्सएप के द्वारा मैसेज भेजकर भगवंत मान को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार चुना था। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसCharanjit Singh Channiनवजोत सिंह सिद्धूराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी