लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: पंजाब की 65 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP, जेपी नड्डा का ऐलान, अमरिंदर सिंह 37 सीट पर लड़ेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 24, 2022 17:18 IST

Punjab Election 2022: भाजपा 65 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जबकि पंजाब लोक कांग्रेस 37 और शिअद (संयुक्त) 15 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे13 सिखों और आठ दलितों को भी अपना उम्मीदवार बनाया है।भाजपा ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। मात्र तीन सीट ही जीत सकी थी।

Punjab Election 2022: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों और शिअद-संयुक्त प्रमुख 15 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पंजाब लोक कांग्रेस का गठन पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। पार्टी की इस सूची में किसान परिवारों के 12 नेताओं, 13 सिखों और आठ दलितों को टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा महासचिव व पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम और महासचिव तरुण चुघ ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

भाजपा इस बार राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाले पंजाब लोक कांग्रेस और पूर्व केंद्रीय मत्री सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है और कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को सत्ता से बेदखल करने की कोशिशों में जुटी है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान अजितपाल सिंह को नकोदर से प्रत्याशी बनाया गया है।

पटियाला शहर सीट से चुनाव लड़ रहे अमरिंदर ने कहा, ‘‘हमने जीत की संभावना पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ सभी क्षेत्रों और समाज के अलग-अलग वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए अच्छे उम्मीदवार उतारे हैं।’’ उन्होंने बताया कि पीएलसी 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावBJPअमरिंदर सिंहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो