लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान होंगे सीएम पद के उम्मीदवार, जानें बहन मनप्रीत कौर ने क्या कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2022 16:36 IST

Punjab Election 2022: पंजाब में चुनाव लड़ने वाले प्रमुख दलों में ‘आप’ एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है।मतगणना 10 मार्च को की जाएगी।आप पार्टी को 21.59 लाख प्रतिक्रियाएं मिलीं।

Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ऐलान किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। मान (48), संगरूर से दो बार के लोकसभा सांसद और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख हैं।

इस बीच भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर ने कहा कि मेरे भाई को जो सम्मान और स्नेह मिल रहा है, उसे देखकर मैं बहुत खुश हूं। आशा है कि यह जारी रहेगा और वह उम्मीदों पर खरा उतरेगा। किसी भी बहन के लिए अपने भाई को आगे बढ़ते देखना गर्व की बात होती है।

केजरीवाल ने ‘मिस्ड कॉल’ के जरिये चलाए गए ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ अभियान के परिणाम की घोषणा एक जन सभा में की। पार्टी नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनने के वास्ते चलाए गए इस अभियान के तहत पार्टी को 21.59 लाख प्रतिक्रियाएं मिलीं।

केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ 21.59 लाख प्रतिक्रियाओं में मेरे नाम सहित कई लोगों के नाम आए। मैंने पहले ही कहा था कि मैं दौड़ में नहीं हूं। हम उन वोट (जिनमें केजरीवाल का नाम है) को अमान्य घोषित कर रहे हैं। शेष बचे अन्य मतों में से 93.3 प्रतिशत लोगों ने सरदार भगवंत मान का नाम दिया था।

वहीं, दूसरे नंबर पर (कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख) नवजोत सिंह सिद्धू का नाम 3.16 प्रतिशत लोगों ने दिया।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘ भगवंत मान को औपचारिक रूप से ‘आप’ का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाता है।’’’ मान इस घोषणा के बाद भावुक हो गए। मान की मां और बहन भी इस कार्यक्रम में मौजूद थीं।

पंजाब में चुनाव लड़ने वाले प्रमुख दलों में ‘आप’ एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा की है। गौरतलब है कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है और मतगणना 10 मार्च को की जाएगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावभगवंत मानAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप