लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में 1304 प्रत्याशी, साहनेवाल और पटियाला सीट से सर्वाधिक 19-19 उम्मीदवार, इन दलों के बीच टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2022 13:39 IST

Punjab Election 2022: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच चुनाव के बाद गठबंधन की संभावना से इनकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देशिअद ने भाजपा को पंजाब में अपना आधार बढ़ाने नहीं दिया। अकालियों ने भाजपा से किसी सिख नेता को भी उभरने नहीं दिया।हरदीप पुरी ने कहा कि भाजपा बदले की राजनीति में यकीन नहीं करती है।

Punjab Election 2022:पंजाब विधानसभा चुनाव की दौड़ में अब कुल 1304 उम्मीदवार रह गए हैं। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख को कुल 341 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया। साहनेवाल और पटियाला विधानसभा सीट से सर्वाधिक 19-19 उम्मीदवार मैदान में हैं।

यह जानकारी पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने दी। राजू ने कहा कि 117 विधानसभा सीट के लिए कल 2266 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 1645 नामांकन वैध पाए गए। दिनानगर विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

चमकौर साहिब और भदौर सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मैदान में हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व सीट से मैदान में हैं। वहीं, 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल पंजाब के सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार हैं, जो लाम्बी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पटियाला शहरी सीट से पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार हैं।

शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद सीट से और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान संगरुर जिले की धुरी सीट से मैदान में हैं। शिअद नेता बिक्रम मजीठिया नवजोत सिंह सिद्धू को चुनौती देते नजर आएंगे। संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) के बलबीर सिंह राजेवाल समराला सीट से दम दिखाएंगे। पंजाब में कांग्रेस, आप, शिअद-बसपा गठबंधन, भाजपा-पीएलसी-शिअद (संयुक्त) और एसएसएम के बीच बहुकोणीय मुकाबला है।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसAam Aadmi Partyबीएसपीअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूCharanjit Singh ChanniNavjot Singh Sidhu
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?