लाइव न्यूज़ :

पंजाब ने कोविड टीके की 40 लाख और खुराक की मांग की

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:14 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 जुलाई पंजाब में पात्र लोगों को टीका लगाने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को केंद्र सरकार से तत्काल कोविड-19 रोधी टीकों की 40 लाख खुराक मुहैया कराने की मांग की है ।

सिंह ने कहा कि मंगलवार को टीके की 2.46 लाख खुराक आने की संभावना है, हालांकि, टीके की खुराकों का अभाव है क्योंकि प्रदेश में कोविशील्ड समाप्त हो चुका है और सोमवार को कोवैक्सीन के मात्र 3500 खुराक हैं ।

समीक्षा बैठक के बाद एक बयान में उन्होंने कहा कि पंजाब में करीब 90 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है जो कुल योग्य जनसंख्या के लगभग 37 फीसदी के बराबर है और बिना किसी बर्बादी के टीकों के भंडार का पूरा इस्तेमाल हुआ है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र को राज्य में टीकों की तत्काल आपूर्ति की व्यवस्था करने की जरूरत है ताकि अन्य पात्र व्यक्तियों के टीकाकरण के साथ-साथ दूसरी खुराक की आवश्यकता वाले सभी लोगों को टीका लगाया जा सके।

यह कहते हुये कि निजी अस्पतालों को आपूर्ति की जा रही खुराक बर्बाद हो रही है क्योंकि लोग मुफ्त टीकाकरण के लिए सरकारी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं, स्वास्थ्य सचिव हुसैन लाल ने बैठक में बताया कि राज्य ने निजी अस्पतालों की जगह टीकों की खुराक सरकार को देने की मांग की है, लेकिन केंद्र की ओर से अब तक इस संबंध में कोई उत्तर नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?