लाइव न्यूज़ :

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के सीएम पद से दिया इस्तीफा, कहा- मैंने सोनिया गांधी को सुबह ही बता दिया था

By विनीत कुमार | Updated: September 18, 2021 17:26 IST

पंजाब कांग्रेस में जारी विवाद के बीच आज विधायक दल की बैठक शाम पांच बजे है। इससे पहले अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है।

Open in App

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले अपना इस्तीफा राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सौंप दिया। इसके बाद राजभवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में सुबह की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बता दिया था।

गौरतलब है कि कांग्रेस की पंजाब इकाई में फिर तेज हुई तनातनी के बीच पार्टी आलाकमान के निर्देश पर शनिवार शाम बुलाई गई विधायक दल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा देने का फैसला किया है।

इससे पहले, कई विधायकों ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को हटाने की मांग करते हुए सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा था। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर समर्थक विधायकों के साथ बैठक में इस्तीफा देने का फैसला किया। 

LIVE: अमरिंदर सिंह का इस्तीफा? जानें लाइव अपडेट

- सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर अपना और अपने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंप दिया है। वह अब से कुछ ही मिनटों में राजभवन गेट पर मीडिया को संबोधित करेंगे: रवीन ठुकराल, पंजाब सीएम के मीडिया सलाहकार

- कैप्टन अमरिंदर सिंह चंडीगढ़ में राज्यपाल भवन पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि वे अपना इस्तीफा सौपेंगे।

- इस बीच, विधायक दल की बैठक के लिए कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन एवं हरीश चौधरी तथा पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत चंडीगढ़ पहुंच गए हैं।

- इससे पहले सूत्रों के मुताबिक, अमरिंदर सिंह सोनिया से बात की और बार-बार हो रहे ‘अपमान’ को लेकर नाराजगी और नाखुशी जताई।

पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि 50 से अधिक विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाए। सूत्रों का यह भी कहना है कि यह संकट ‘गंभीर’ है क्योंकि बहुत सारे विधायकों ने विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री को बदलने की मांग की है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :अमरिन्दर सिंहPunjab Congressनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए