लाइव न्यूज़ :

पंजाब: भारी सुरक्षा के बीच सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे राहुल गांधी, परिवार से मिलकर संवेदना जतायी

By भाषा | Updated: June 7, 2022 13:13 IST

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व उप मुख्यमंत्री ओ. पी. सोनी सहित कई अन्य कांग्रेस नेता भी राहुल गांधी के साथ मूसेवाला के गांव गए।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह चंडीगढ़ हवाई अड्डा पर उतरने के बाद राहुल सीधे मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा पहुंचे।राहुल के दौरे के मद्देनजर मूसेवाला के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।मूसेवाला की 29 मई को मानसा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मानसा (पंजाब):कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को पंजाब के मानसा जिले में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर गए और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। एक पार्टी नेता ने बताया कि मंगलवार सुबह चंडीगढ़ हवाई अड्डा पर उतरने के बाद राहुल सीधे मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा पहुंचे।

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व उप मुख्यमंत्री ओ. पी. सोनी सहित कई अन्य कांग्रेस नेता भी राहुल के साथ मूसेवाला के गांव गए। सूत्रों के मुताबिक, राहुल के दौरे के मद्देनजर मूसेवाला के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

मूसेवाला की 29 मई को मानसा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब यह वारदात हुई थी, तब राहुल विदेश में थे और वह पिछले सप्ताह स्वदेश लौटे।

मूसेवाला पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाई थी, लेकिन वह चुनाव जीतने में असफल रहे थे।

मूसेवाला के माता-पिता ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इससे पहले, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री मान को पत्र लिखकर ‘‘मूसेवाला हत्याकांड की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण(एनआईए) को स्थानांतरित करने का आग्रह किया था ताकि उनके परिवार को जल्द से जल्द इंसाफ मिल सके।’’

टॅग्स :पंजाबसिद्धू मूसेवालाराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील