लाइव न्यूज़ :

‘फूंके हुए कारतूस’ और राज्य राजनीति के ‘जयचंद’, नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2021 20:38 IST

Punjab Congress: नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा क्या आपको सुशासन के कारण बड़े बेआबरू होकर हटना पड़ा?...आपको पंजाब के राजनीतिक इतिहास के जयचंद के रूप में याद किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री को ‘जयचंद’ करार दिया।तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया?पूर्व मुख्यमंत्री ने पहले भी अपनी पार्टी बनाई थी और चुनाव लड़ने पर उन्हें सिर्फ 856 वोट मिले।

चंडीगढ़ः पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘फूंके हुए कारतूस’ और राज्य की राजनीति के ‘जयचंद’ हैं। दोनों नेताओं के बीच ट्विटर पर भिड़ंत देखने को मिली।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर सिद्धू प्रदेश कांग्रेस को बर्बाद करने पर आमादा हैं तो वह उनके काम को आसान बना रहे हैं। अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह एक नयी पार्टी बना रहे हैं और इसके नाम व चुनाव चिह्न को निर्वाचन आयोग की मंजूरी मिल जाने पर वह इसकी घोषणा करेंगे।

साथ ही, उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई लोग उनसे संपर्क में हैं। सिंह ने पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री को ‘जयचंद’ करार देते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा तथा अकाली दल के साथ मिले हुए थे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘क्या आपको सुशासन के कारण बड़े बेआबरू होकर हटना पड़ा?...आपको पंजाब के राजनीतिक इतिहास के जयचंद के रूप में याद किया जाएगा। आप निश्चित तौर पर एक फूंके हुए कारतूस हैं।’’ सिद्धू ने सवाल किया, ‘‘क्या यह तुच्छ बात थी कि आपको जवाबदेह ठहराने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया?

विधायक आपके खिलाफ क्यों थे? क्योंकि हर कोई जानता था कि आप बादल परिवार से मिले हुए हैं। आप मुझे हराना चाहते हैं। क्या आप पंजाब को जिताना चाहते थे?’’ उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने पहले भी अपनी पार्टी बनाई थी और चुनाव लड़ने पर उन्हें सिर्फ 856 वोट मिले।

इस पर जवाब देते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘‘सिद्धू, बेवकूफी भरी बातें करना आपकी आदत हो गई है। आप जिन 856 वोटों का मजाक बना रहे हैं वो मुझे खरड़ (क्षेत्र) से नामांकन वापस लेने के बाद मिले थे क्योंकि मैं समाना से निर्विरोध जीत गया था। इसमें क्या बात है या फिर आपको बात समझ नहीं आती।’’ उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धू को उन पर हमला करने में समय जाया करने की बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।  

टॅग्स :पंजाब कांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूअमरिंदर सिंहपंजाब विधानसभा चुनावCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?