लाइव न्यूज़ :

पंजाबः अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश पर सिद्धू ने तोड़ी चुप्पी, कहा-सही समय का इंतजार कर रहे...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2022 16:07 IST

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी को भेजी गई चौधरी की चिट्ठी पर प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है। ''खुद को पार्टी से बड़ा समझने के लिये'' नवजोत सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी।नवजोत सिद्धू ने पिछली कांग्रेस सरकार की लगातार आलोचना की थी।

चंडीगढ़ः कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। इस बीच सिद्धू ने ट्वीट कर जवाब दिया है।

 

कांग्रेस नेता और पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग किये जाने के कुछ दिन बाद बुधवार को कहा कि वह जवाब देने के लिये सही समय का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि सिद्धू ने अपने ट्वीट में कही गई बातों का कोई संदर्भ तो नहीं दिया, लेकिन इसे सोनिया गांधी को भेजी गई चौधरी की चिट्ठी पर प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है। सोनिया को लिखे पत्र में चौधरी ने ''खुद को पार्टी से बड़ा समझने के लिये'' सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी।

सिद्धू ने ट्वीट किया, ''अपने ख़िलाफ़ बातें मैं अक्सर खामोशी से सुनता हूँ . . . . .जवाब देने का हक़ , मैंने वक्त को दे रखा है . . .। सोमवार को सामने आए 23 अप्रैल के पत्र में चौधरी ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग की तरफ से सिद्धू की ''वर्तमान गतिविधियों'' के बारे में एक विस्तृत नोट भी भेजा था।

चौधरी ने पत्र में उल्लेख किया था कि सिद्धू ने पिछली कांग्रेस सरकार की लगातार आलोचना की जबकि उनसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा गया था। चुनाव से कुछ महीने पहले तक सिद्धू तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व पर सवाल उठाते रहे थे।

उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी पर भी निशाना साधा, जिन्होंने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का पद संभाला था। आप पंजाब विधानसभा की 117 में से 92 सीट जीतकर सत्ता में आई है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 18 सीट मिली है। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूसोनिया गाँधीकांग्रेसAam Aadmi Partyराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट