लाइव न्यूज़ :

पंजाबः ‘रबर का गुड्डा’ मुख्यमंत्री बन गया, सीएम भगवंत मान पर नवजोत सिंह सिद्धू का हमला, कहा-‘खेल कोई खेल रहा, लेकिन नाच और बोल कोई और रहा’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2022 19:20 IST

पंजाब में कानून व्यवस्था में ‘‘भारी गिरावट’’ आई है और गत एक महीने में 40 लोगों की हत्या हुई है। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से यहां मुलाकात की और राज्य की कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ने आप नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।आप (आप सरकार) अपने हित में उपयोग करने के लिए पुलिस का राजनीतिकरण कर रहे हैं।कुमार विश्वास और कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर पंजाब पुलिस के पहुंचने के एक दिन बाद आई है।

चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘रबर का गुड्डा’ करार दिया और विपक्ष के आरोप को सही ठहराया कि दिल्ली से आम आदमी पार्टी (आप) का नेतृत्व राज्य में सरकार चला रहा है।

 

उन्होंने दावा किया कि मान सरकार के आने के बाद पंजाब में कानून व्यवस्था में ‘‘भारी गिरावट’’ आई है और गत एक महीने में 40 लोगों की हत्या हुई है। सिद्धू ने पूर्व विधायकों नवतेज सिंह चीमा और अश्विनी सेखरी के साथ पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से यहां मुलाकात की और राज्य की कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया।

मुलाकात के बाद सिद्धू ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सवाल किया, ‘‘क्या वह (भगवंत मान) पंजाब की चिंता करते हैं? उन्होंने कहा, ‘रबर का गुड्डा’ पंजाब का मुख्यमंत्री बन गया है।’’ सिद्धू ने कहा, ‘पंजाब के मुख्यमंत्री को ‘अंखिला’ (आत्मस्वाभिमानी) होना चाहिए जिसे डोर से नहीं खींचा जा सके।’

कांग्रेस नेता ने जाहिरा तौर पर आप नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘खेल कोई खेल रहा लेकिन नाच व बोल कोई और रहा है। नकाब पहन कर जो व्यक्ति दिल्ली में यह खेल, खेल रहा है वह बेनकाब हो रहा है।’’ पंजाब में कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू ने कहा कि मान सरकार के अधीन राज्य की कानून व्यवस्था में ‘‘ तेजी से गिरावट’’आ रही है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले एक महीने में राज्य में 40 लोगों की हत्या हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार पुलिस का इस्तेमाल उनको निशाना बनाने के लिए कर रही है जो केजरीवाल के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। सिद्धू ने कहा, ‘‘आप (आप सरकार) अपने हित में उपयोग करने के लिए पुलिस का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

यह ‘बदलाव’ है या ‘बदला’...बदले की राजनीति की शुरुआत हो गई है।’’ उल्लेखनीय है कि सिद्धू की यह टिप्पणी केजरीवाल के खिलाफ कथित ‘‘ भड़काऊ बयान’’ देने के मामले को लेकर पूर्व आप नेता कुमार विश्वास और कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर पंजाब पुलिस के पहुंचने के एक दिन बाद आई है।

दोनों नेताओं को पूछताछ के लिए 26 अप्रैल को समन किया गया है। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने आरोप लगाया कि उसने पंजाब की सत्ता हासिल करने के लिए ‘‘झूठ बेचा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप ने झूठ और सपने बेचे लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए आपके पास संसाधन नहीं है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इतने बड़े-बड़े वादे करने की क्या जरूरत थी।’’ उन्होंने इसके साथ ही रेखांकित किया कि पंजाब की वित्तीय स्थिति देश में सबसे ‘‘खराब’’ है। उन्होंने कहा कि राज्य का 85 प्रतिशत राजस्व वेतन, पेंशन और कर्ज का ब्याज देने में व्यय हो जाता है। बिजली के मोर्चे पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा कि मान नीत सरकार कैसे बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करेगी।

सिद्धू ने कहा, ‘‘आज, बिजली की मांग 8,000 मेगावाट तक पहुंच गई है और सरकार इसकी पूर्ति करने में अक्षम है।’’ उन्होंने दावा किया कि कोयले की कमी की वजह से ताप बिजली घर बंद हो रहे हैं। कांग्रेस ने पूछा,‘‘जब बिजली की मांग 15 हजार मेगावाट पहुंच जाएगी तब वे इस मांग को कैसे पूरा करेंगें।’’ सिद्धू ने गर्मी की वजह से गेहूं के उत्पादन में आई कमी से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को 500 रुपये प्रति कुंतल की दर से राशि देने की मांग की। 

टॅग्स :पंजाबAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालभगवंत मानकांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप