लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस के नेता गुरमीत सिंह सोढ़ी भाजपा में शामिल हुए

By भाषा | Updated: December 21, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर पंजाब कांग्रेस के नेता गुरमीत सिंह सोढ़ी ने पार्टी छोड़कर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने कांग्रेस पर, राज्य की सुरक्षा और सामुदायिक सौहार्द को दांव पर लगाने का आरोप लगाया। राज्य विधानसभा के सदस्य सोढ़ी को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है।

सोढी ने कांग्रेस से इस्तीफे की जानकारी ट्विटर पर दी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखा पत्र भी साझा किया। सोढ़ी ने कहा, “पंजाब को घुटन भरे और बेबसी के माहौल में छोड़ना मुझे स्वीकार्य नहीं। कांग्रेस पार्टी ने राज्य की सुरक्षा और सामुदायिक सौहार्द को दांव पर लगा दिया है। गहरे आक्रोश के साथ मैं सभी पदों और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं।”

बाद में सोढ़ी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपिंदर यादव की उपस्थिति में यहां भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

क्रिकेटWATCH: एशेज इतिहास का सबसे शानदार कैच? मार्नस लाबुशेन की हवा में कैच ने फैंस को किया हैरान

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

कारोबारRBI Monetary Policy: 25 बेसिस पॉइन्ट की कटौती, लोन में सुविधा; जानें आरबीआई की MPC बैठक की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

भारत अधिक खबरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल