लाइव न्यूज़ :

punjab Congress crisis: नवजोत सिंह सिद्धू से मिले हरीश रावत, अमरिंदर सिंह सरकार पर हमला जारी, पंजाब कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 31, 2021 21:33 IST

punjab Congress crisis: नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा उनके करीबी विश्वासपात्र और विधायक परगट सिंह भी कांग्रेस भवन में हरीश रावत से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि ये सभी नेता अमरिदंर सिंह को हटाना चाहते हैं।रावत जी बेहद परिपक्व नेता हैं और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में 2022 के चुनाव लड़ने के फैसले के बारे में कौन बता सकता है।

punjab Congress crisis: पंजाबकांग्रेस में एक बार फिर सत्ता के लिए संघर्ष जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने विभिन्न मुद्दों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को निशाना बनाना जारी रखा है। इस बीच पार्टी के प्रभारी हरीश रावत चंडीगढ़ पहुंचकर नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की।

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल, कुलजीत सिंह नागरा और पंजाब कांग्रेस महासचिव परगट सिंह के साथ मुलाकात की। राज्य के नेताओं के साथ बातचीत शुरू कर दी।

गौरतलब है कि परगट ने कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के लोगों से किए गए कई वादों को पूरा करना बाकी है। सिद्धू कल सिंह से मिलने वाले हैं।

विधानसभा चुनावों के कुछ महीने दूर हैं, सीएम और पार्टी अध्यक्ष के बीच अभी भी समझौता होना बाकी है। हालांकि दोनों ने एक महीने पहले एक समन्वय समिति का गठन किया था, जिसमें यह तय किया गया था कि हर मंत्री कांग्रेस भवन का दौरा करेगा और लोगों के मुद्दों को संबोधित करेगा।

सीएम अमरिंदर ने ताकत दिखाने के लिए पुराने और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मिलना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस की पंजाब इकाई में चल रही तनातनी के बीच महासचिव और विधायक परगट सिंह ने रविवार को कहा कि पार्टी के राज्य मामलों के प्रभारी हरीश रावत को यह बताना चाहिए कि मुख्यमंत्री अमरिदंर सिंह के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला कब लिया गया। रावत ने हाल में कहा था कि पंजाब विधानसभा का चुनाव अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा जिसके बाद उन नेताओं में खलबली मच गई थी जो सिंह को हटाना चाहते हैं।

राज्य में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच गुटबाजी स्पष्ट रूप से नजर आई है। जालंधर में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने कहा कि खड़गे समिति ने कहा था कि पंजाब चुनाव सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसहरीश रावतनवजोत सिंह सिद्धूअमरिंदर सिंहपंजाबआम आदमी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप