लाइव न्यूज़ :

23 जुलाई को कार्यभार संभालेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, सीएम अमरिंदर सिंह को 65 विधायकों के हस्ताक्षर वाला आमंत्रण पत्र भेजा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 21, 2021 21:04 IST

सीएम अमरिंदर सिंह को करीब 65 विधायकों के हस्ताक्षर वाला आमंत्रण भेजा है। सिद्धू ने पंजाब के एआईसीसी प्रभारी हरीश रावत को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू 23 जुलाई को कार्यभार संभालेंगे।नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच जोर अजमाइश तेज हो गई है।कांग्रेस विधायक नए राज्य पार्टी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के आवास पर एकत्र हुए।

अमृतसरः कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू 23 जुलाई को कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने सीएम अमरिंदर सिंह को करीब 65 विधायकों के हस्ताक्षर वाला आमंत्रण भेजा है। सिद्धू ने पंजाब के एआईसीसी प्रभारी हरीश रावत को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच जोर अजमाइश तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष कैप्टन को शुक्रवार के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया हैं, जहां वह चार कार्यकारी अध्यक्षों के साथ औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेंगे। मोगा से कांग्रेस विधायक डॉ हरजोत कमल ने बताया, "निमंत्रण पत्र का मसौदा और हस्ताक्षर सिद्धू और सुनील जाखड़ सहित अन्य अध्यक्षों ने किया है। इसे कैप्टन को भेजा गया।"

लगभग 65 कांग्रेस विधायक नए राज्य पार्टी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के आवास पर एकत्र हुए। सिद्धू और अमरिंदर सिंह पिछले कुछ समय से आमने-सामने हैं। अमृतसर (पूर्व) के विधायक ने हाल ही में बेअदबी के मामलों को लेकर सीएम पर हमला किया था। मुख्यमंत्री राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी नियुक्ति के भी खिलाफ थे। पंजाब विधानसभा में कांग्रेस के कुल 80 विधायक हैं।

सीएम ने कहा था कि वह उनसे तब तक नहीं मिलेंगे, जब तक कि क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू उनके खिलाफ अपने "अपमानजनक" ट्वीट के लिए माफी नहीं मांगते। विधायक सिद्धू के साथ लग्जरी बसों में सवार हुए और स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने गए, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक एकत्र हुए। वे दुर्गियाना मंदिर और राम तीर्थ स्थल भी गए।

मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, चरनजीत सिंह चन्नी और सुखबिंदर सिंह सरकारिया के साथ-साथ पूर्व प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी बुधवार को यहां पहुंचे। स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद जाखड़ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने समृद्ध पंजाब के लिए प्रार्थना की, जिसमें हम सभी का योगदान होगा।’’

सार्वजनिक रूप से माफी मांगने तक सिद्धू से नहीं मिलने के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह रुख पर कुछ विधायकों ने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है। यह पूरा आयोजन करने वाले मंत्री रंधावा ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री के व्यवहार पर आश्चर्य हुआ।

 रंधावा ने कहा कि इससे पहले भी वरिष्ठ नेताओं प्रताप सिंह बाजवा और सुखपाल सिंह खैरा का भी अमरिंदर सिंह के साथ मतभेद हुआ था, लेकिन अब सब सुलझ गया है। रंधावा ने सवाल किया, ‘‘फिर मुख्यमंत्री सिद्धू के साथ अपने मतभेद खत्म क्यों नहीं कर सकते हैं।’’

विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने कहा कि सिद्धू शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष का पदभार औपचारिक रूप से ग्रहण करेंगे और आशा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री उस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस स्तर पर आकर, नेताओं को एक-दूसरे से माफी मांगने को नहीं कहना चाहिए।’’

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूसोनिया गाँधीपंजाबराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित