लाइव न्यूज़ :

गांधियों के लिए प्रतिबद्ध लेकिन माफियाराज के लिए जिम्मेदार नहीं: नवजोत सिंह सिद्धू

By विशाल कुमार | Updated: December 13, 2021 08:51 IST

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मैं कभी ''शो पीस'' नहीं बनूंगा... मैं सत्ता में आने के लिए पंजाब के लोगों से कभी झूठ भी नहीं बोलूंगा। क्या कोई कह सकता है कि मैंने कभी झूठ बोला है। चूंकि मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धू चंडीगढ़ में सार्वजनिक परिचर्चा ‘‘बोलदा पंजाब’’ में बोल रहे थे।कहा- मैं पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हूं, उन्हें सत्ता में लाने के लिए नहीं।वह प्रियंका और राहुल के प्रति प्रतिबद्ध, लेकिन माफिया को राज करना है तो वह जिम्मेदारी नहीं लेंगे।

चंडीगढ़: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि वह कांग्रेस नेताओं प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के प्रति प्रतिबद्ध हैं, लेकिन अगर राज्य में माफिया को राज करना है तो वह जिम्मेदारी नहीं लेंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि यदि सरकार राज्य के कल्याण के बजाय सत्ता हथियाने के लिए बनाई जाती है तो वह शोपीस नहीं रहेंगे।

सिद्धू चंडीगढ़ में सार्वजनिक परिचर्चा ‘‘बोलदा पंजाब’’ में बोल रहे थे। वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि यदि 2022 में कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव जीतती है तो क्या उन्हें पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री नामित किया जाएगा।

सिद्धू ने कहा, 'मैं दो लोगों के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैंने उन्हें करीब से देखा है। वे कुलीन वंश के लोग हैं। वे कृत्रिम नहीं हैं। ये हैं प्रियंका गांधी और राहुल गांधी। मैंने उन्हें अपना वचन दिया है और मैं अपने वचन पर बना रहूंगा। हालांकि, मैं पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हूं, उन्हें सत्ता में लाने के लिए नहीं।

सिद्धू ने आगे कहा कि लेकिन अगर कोई कहेगा कि मुझे जिम्मेदारी उठाकर सरकार बनानी चाहिए और उसके बाद रेत माफिया को देखना चाहिए और 200 रुपये की शराब 1,000 रुपये में बिकती है और केबल नेटवर्क पर एकाधिकार देखें, सिद्धू मर जाएगा लेकिन इस सबका गवाह नहीं बनेगा। या तन सिद्धू बदलू, जे न बदल पाया तन जिम्मेदारी नहीं लेउ। मैं जिम्मेदारी नहीं लूंगा। मैं पंजाब को नहीं छोडूंगा। मैं उन्हें छोड़ दूंगा।

 उन्होंने कहा, ‘‘न तो मैंने जीवन में कभी कुछ मांगा है और न ही कभी ऐसा करूंगा। मैंने कभी लोगों से वोट भी नहीं मांगे हैं।’’

सिद्धू ने कहा, ‘‘जिम्मेदारी आपको बेहतर या कड़वा बनाती है। मुझे कड़वा अनुभव है। पंजाब में मेरी तीन सरकारों को बनाने में भूमिका रही है। मैं प्रचार कर रहा था। लेकिन इस व्यवस्था में एक अच्छे व्यक्ति को ''शो पीस'' बना दिया जाता है। उसे बस चुनाव जीतने के लिए रखा जाता है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कभी ''शो पीस'' नहीं बनूंगा... मैं सत्ता में आने के लिए पंजाब के लोगों से कभी झूठ भी नहीं बोलूंगा। क्या कोई कह सकता है कि मैंने कभी झूठ बोला है। चूंकि मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है।’’

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपंजाबकांग्रेसCharanjit Singh Channiराहुल गांधीPriyanka Gandhi Vadra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप