लाइव न्यूज़ :

पंजाब CM अमरिंदर ने पाक सेना प्रमुख से गले मिलने को लेकर सिद्धू को दी ये नसीहत

By भाषा | Updated: August 19, 2018 19:11 IST

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को पाकिस्तान से लौटे। वह क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान के न्यौते पर शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने गए अकेले भारतीय थे।

Open in App

चंडीगढ़, 19 अगस्त: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देश के सैन्य प्रमुख को गले लगाने के लिए अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी नवजोत सिंह सिद्धू पर रविवार को निशाना साधते हुए उनके कृत्य को 'गलत' बताया। सिद्धू के कल पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने के बारे में पूछे जाने पर अमरिंदर सिंह ने पत्रकारों से कहा, 'मुझे लगता है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख के लिए उन्होंने जो स्नेह दिखाया वह उनके लिए गलत था।'

सिद्धू रविवार को पाकिस्तान से लौटे। वह क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान के न्यौते पर शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने गए अकेले भारतीय थे। एक अन्य सवाल पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि सिद्धू व्यक्तिगत तौर पर पाकिस्तान गए थे। इमरान खान के न्यौते पर कल इस्लामाबाद में राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद विशेष अतिथियों में सिद्धू भी शामिल थे।

वर्ष 1992 में पाकिस्तान की विश्व विजेता क्रिकेट टीम के कप्तान रहे खान ने अपनी टीम के पूर्व साथियों और दोस्तों को इस समारोह में आमंत्रित किया था। बीजेपी और अकाली दल ने भी पाकिस्तान जाने के लिए सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोकाकुल अपने देश के लोगों की भावनाओं को नजरअंदाज किया।

टॅग्स :कैप्टन अमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप