लाइव न्यूज़ :

पंजाब: भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे सीएम भगवंत मान, तैनात की गई कड़ी सुरक्षा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 3, 2022 10:48 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मानसा में पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धू मूसेवाला के परिवार के सदस्यों से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुलाकात की।पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा कम किए जाने के एक दिन बाद रविवार को युवा रैपर की हत्या कर दी गई थी।

मानसा: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मानसा स्थित पहुंचे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर गायक-राजनेता के पैतृक गांव में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। राज्य द्वारा सुरक्षा कम किए जाने के एक दिन बाद रविवार को युवा रैपर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस और राज्य सरकार के खिलाफ शुक्रवार सुबह सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। 

घर के आसपास की गई नाकेबंदी से स्थानीय लोग आक्रोशित थे। पुलिस पर परिजनों को घर में घुसने से रोकने का आरोप लगाया। आप विधायक गुरप्रीत बनावली को भी प्रदर्शनकारियों ने रोका लेकिन आप नेता ने पुलिस की ओर से माफी मांगी। कांग्रेस हत्या के लिए सत्तारूढ़ सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है और एक केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग कर रही है। 

यही नहीं, मूसेवाला का परिवार भी यही मांग कर रहा है। बुधवार को पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह वारिंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की थी। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी शोक संतप्त परिवार से नहीं मिलने पर आप पर हमला बोला था।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाभगवंत मानआम आदमी पार्टीपंजाबकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप