लाइव न्यूज़ :

पंजाब के सीएम भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक-दूजे के हुए, चंडीगढ़ में पूरी हुई शादी की रस्में, देखें तस्वीरें

By विनीत कुमार | Updated: July 7, 2022 13:12 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। यह उनकी दूसरी शादी है। मान ने कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर से विवाह रचाया है।

Open in App
ठळक मुद्देभगवंत मान ने चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ रचाई शादी। डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा का रहने वाला है।भगवंत मान की यह दूसरी शादी है, वे पहली पत्नी से 2015 में अलग हो गए थे।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को एक निजी समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। 48 साल के मान ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की। मान की यह दूसरी शादी है। वह अपनी पहली पत्नी से 2015 में अलग हो गए थे। पहली शादी से मान के दो बच्चे सीरत कौर (21) और दिलशान (17) हैं। 

भगवंत मान की शादी में मां और बहन सहित परिवार के सदस्य और कुछ ही मेहमान  शामिल हुए। यह विवाह सिख रीति-रिवाजों से संपन्न किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अपने परिवार के साथ समारोह में शिरकत की। आप सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे।

शादी कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इससे पहले गुरुवार सुबह गुरप्रीत कौर ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, ' दिन शगना दा चढ़ेया ...(शादी का दिन आ गया है)।' 

वहीं, शादी कार्यक्रम से पहले राघव चड्ढा ने पत्रकारों कहा, ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीवन का एक नया अध्याय आज से शुरू होने जा रहा है। मैं मान साहब के परिवार, उनकी मां और बहन को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह एक छोटा कार्यक्रम होगा। केवल परिवार के सदस्य इसमें शिरकत करेंगे।’

राघव चड्ढा ने कहा, ‘हम खुश हैं कि काफी समय बाद मान साहब के परिवार में खुशियां लौटी हैं। एक बार फिर उनका परिवार बसते देखना, उनकी मां का सपना था। आज, वह सपना पूरा हो रहा है।’ 

बता दें कि गुरप्रीत कौर ने 2018 में हरियाणा के एक निजी विश्वविद्यालय से एमीबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। उनकी दो बड़ी बहनें हैं, जो विदेश में रहती हैं।  

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबअरविंद केजरीवालराघव चड्ढाचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत