लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: चुनाव की तारीख छह दिन आगे बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आयोग को लिखा पत्र

By विशाल कुमार | Updated: January 16, 2022 08:41 IST

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि अनुसूचित जाति समुदाय के कुछ प्रतिनिधियों द्वारा उनके यह संज्ञान में लाया गया है, जो राज्य की आबादी का लगभग 32 प्रतिशत हैं, कि गुरु रविदास जयंती 16 फरवरी को पड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देचन्नी ने गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर निर्वाचन आयोग से छह दिनों के लिए टालने का आग्रह किया है।करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के 10 से 16 फरवरी के बीच बनारस जाने की संभावना है।पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 14 फरवरी को होने जा रहे राज्य विधानसभा चुनाव को गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर निर्वाचन आयोग से छह दिनों के लिए टालने का आग्रह किया है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा को लिखे एक पत्र में चन्नी ने कहा है कि अनुसूचित जाति समुदाय के कुछ प्रतिनिधियों द्वारा उनके यह संज्ञान में लाया गया है, जो राज्य की आबादी का लगभग 32 प्रतिशत हैं, कि गुरु रविदास जयंती 16 फरवरी को पड़ रही है।

चन्नी ने लिखा, ‘‘इस अवसर पर राज्य से बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के श्रद्धालुओं (करीब 20 लाख) के 10 से 16 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश के बनारस जाने की संभावना है।’’

उन्होंने 13 जनवरी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ऐसी स्थिति में इस समुदाय के कई लोग राज्य विधानसभा के लिए वोट नहीं डाल पाएंगे, जबकि यह उनका संवैधानिक अधिकार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने अनुरोध किया है कि मतदान की तारीख को इस तरह से बढ़ाया जा सकता है कि वे 10 फरवरी से 16 फरवरी तक बनारस जा सकें और विधानसभा चुनाव में भी भाग ले सकें।’’

चन्नी ने कहा, ‘‘यह उचित होगा कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान कम से कम छह दिनों के लिए स्थगित कर दिया जाए ताकि लगभग 20 लाख लोग राज्य विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।’’

इससे पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पंजाब प्रमुख जसवीर सिंह गढ़ी ने आयोग से मतदान की तिथि 14 फरवरी से बढ़ाकर 20 फरवरी करने की मांग की थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावCharanjit Singh Channiचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो