लाइव न्यूज़ :

पंजाब में दिवाली के साथ मनाया गया 'बंदी छोड़ दिवस', रोशनी में डूबा स्वर्ण मंदिर 

By भाषा | Updated: November 8, 2018 04:40 IST

अमृतसर में स्थित सिखों का सबसे पवित्र स्थल स्वर्ण मंदिर नए लगाए गए लाइटिंग सिस्टम और पारपंरिक दीयों से जगमगा रहा था। स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। श्रद्धालुओं ने स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई और गर्भ गृह में मत्था टेका।

Open in App

प्रकाश पर्व दीपावली बुधवार को समूचे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन किए और गुरुद्वारों में मत्था टेका। दोनों राज्यों और उनकी साझी राजधानी चंडीगढ़ में पूरा दिन लोगों में दीपावली का उत्साह रहा और लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों का रुख करते रहे।

दिवाली के शुभ अवसर पर लोगों ने अपने घरों को दीयों और झालरों से जगमगा रखा है। बच्चों ने चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, होशियारपुर, अंबाला, रोहतक, हिसार, फरीदाबाद और भिवानी समेत विभिन्न स्थानों पर पटाखे फोड़े।

पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे, खासतौर पर अहम इमारतों, बाजारों और पूजास्थलों पर। पुलिस ने कहा कि कहीं से भी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है।

अमृतसर में स्थित सिखों का सबसे पवित्र स्थल स्वर्ण मंदिर नए लगाए गए लाइटिंग सिस्टम और पारपंरिक दीयों से जगमगा रहा था। स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। श्रद्धालुओं ने स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई और गर्भ गृह में मत्था टेका।चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के लिए लंगर का इंतजाम किया गया है जो दिवाली की रात मंदिर में ही रूके। इस साल गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पटाखे फोड़ने के समय को 15 मिनट से घटा कर 10 मिनट कर दिया।

इस बीच, सिखों के छठे गुरु, गुरु गोबिंद की सन 1620 में मुगल जेल से 52 राजाओं के साथ ऐतिहासिक रिहाई के स्मरण में पंजाब में ‘बंदी छोड़ दिवस’ मनाया गया।

गुरु गोबिंद अपनी रिहाई के बाद सीधे स्वर्ण मंदिर पहुंच गए थे, जहां लोगों ने उनकी रिहाई का जश्न मनाने के लिए दीए जलाए थे और पवित्र शहर को सजाया था।

टॅग्स :दिवालीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?