लाइव न्यूज़ :

पंजाब में बिगड़ैल का तांडव, लॉकडाउन तोड़ा.. पुलिस अधिकारी को कार के बोनट पर घसीटा, देखें वीडियो

By गुणातीत ओझा | Updated: May 2, 2020 15:09 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण पर ब्रेक लगाने के लिए पूरे देश में जारी लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिसकर्मी जी जान लगा दिए हैं। पुलिसकर्मियों के त्याग और कड़ी मेहनत का मान रखने के बजाय कुछ बिगड़ैल उनकी दिक्कतें बढ़ाने में लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के जालंधर में लॉकडाउन के दौरान रोकने पर कार वाले ने पुलिस अधिकारी को कार के बोनट पर घसीटाजालंधर के मिल्कबार चौराहे की घटना, साथी पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा आरोपी चालक को

जालंधर।कोरोना वायरस के संक्रमण पर ब्रेक लगाने के लिए पूरे देश में जारी लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिसकर्मी जी जान लगा दिए हैं। पुलिसकर्मियों के त्याग और कड़ी मेहनत का मान रखने के बजाय कुछ बिगड़ैल उनकी दिक्कतें बढ़ाने में लगे हैं। लॉकडाउन तोड़ने खबरें रोज आ रही हैं। ताजा मामला पंजाब के जालंधर में सामने आया है। यहां लॉकडाउन के दौरान रोकने पर कार चला रहे युवक ने पुलिस अधिकारी को बोनट पर घसीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोरोना के चलते देशभर में लॉकडॉउन है। लोगों को सड़क पर घूमने से रोकने के लिए जगह जगह पुलिस तैनात है। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वालों की भी कमी नहीं है, जो पुलिस की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। जालंधर में मिल्कबार चौक के पास एक कार को पुलिस ने रुकने के लिए कहा। ड्राइवर ने कार नहीं रोकी। डाइवर ने कार नहीं रोकी तो वहां तैनात एएसआई मुल्कराज कार के बोनट के आगे खड़े हो गए। इसके बावजूद भी बिगड़ैल युवक कार को आगे बढ़ाता गया। एएसआई कार के बोनट पर आ गए इसके बाद ड्राइवर ने एएसआई को कुछ दूर तक घसीटा।

जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने घटना के बारे में बताया, "मिल्कबार चौक के पास पुलिस ने एक कार को रुकने के लिए कहा, लेकिन ड्राइवर ने कार नहीं रोकी। इसके बाद एएसआई मुल्कराज जो वहां ड्यूटी पर थे, वो कार के बोनट पर चढ़ गए। इसके बाद भी ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और एएसआई को कुछ दूरी तक घसीटा। इस घटना की जांच जारी है।'

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियापंजाब में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब