लाइव न्यूज़ :

पंजाब: पिघलने लगी कैप्टन अमरिंदर और सिद्धू के बीच जमी रिश्तों की बर्फ! दोपहर के खाने पर हुई दोनों के बीच लंबी बातचीत

By बलवंत तक्षक | Updated: November 26, 2020 08:03 IST

नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह के बीच तल्ख भरे रिश्तों में नरमी आने के संकेत मिलने लगे हैं. माना जा रहा है कि सिद्धू को जल्द ही एक बार फिर मंत्री बनाया जा सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धू की हो सकती है पंजाब मंत्रिमंडल में वापसी, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद उन्हें भोजन पर बुलाया थापर्दे के पीछे से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की इसमें बड़ी भूमिका मानी जा रही है

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ दोपहर का खाना खाने के बाद इस तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं कि पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की मंत्रिमंडल में वापसी हो सकती है.

इस मुलाकात के बाद दोनों के रिश्तों में जमी बर्फ पिघली है. कैप्टन ने खुद सिद्धू को दोपहर के भोजन पर बुलाया था. इसमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बडी भूमिका मानी जा रही है.

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी बनाये जाने के बाद से ही रावत कैप्टन और सिद्धू के बीच बिगडे संबंध सुधारने के लिए एक कडी का काम कर रहे हैं. इस दौरान रावत ने सिद्धू के साथ कई मुलाकात की और उन्हें जल्दी ही पार्टी में बडी भूमिका दिये जाने का भरोसा भी दिलाया.

इसी के बाद सिद्धू फिर से अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हुए हैं. केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ राहुल गांधी ने पंजाब के मोगा में किसान बचाओ रैली का आयोजन किया था. इस रैली में रावत ही सिद्धू को लेकर आये थे.

इस दौरान सिद्धू ने केंद्र सरकार पर हमले करते हुए कैप्टन से भी कई सवाल पूछे थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया था. सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा को लेकर उनके मुख्यमंत्री से मतभेद हो गए थे. कैप्टन ने इस मामले में सिद्धू पर निशाना भी साधा था.

लोकसभा चुनावों के दौरान कैप्टन और सिद्धू के बीच बढी तनातनी का ही नतीजा था कि मुख्यमंत्री ने उनके महकमे बदल दिए. अपने नए महकमों का कार्यभार संभालने के बजाए सिद्धू ने मंत्रिमंडल से ही इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद पिछले करीब सवा साल से सिद्धू ने चुप्पी साधी हुई थी

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूअमरिन्दर सिंहहरीश रावतउत्तराखण्डपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील