लाइव न्यूज़ :

पंजाब कैबिनेट फैसलाः हर साल 1800 कांस्टेबल और 300 उपनिरीक्षकों की भर्ती, सीएम मान ने दी मंजूरी, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2022 14:25 IST

पंजाबः वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य पुलिस बल में भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा हर साल 15 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब पुलिस विभाग में हर साल कांस्टेबल और उपनिरीक्षकों के पदों पर युवाओं की भर्ती करेगी।पटवारी (राजस्व अधिकारी) के 710 रिक्त पदों को भी भरा जाएगा। निर्णय से राज्य सरकार को प्रतिवर्ष 186 करोड़ रुपये की आय होगी।

चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट ने राज्य पुलिस में हर साल 1800 कांस्टेबल और 300 उपनिरीक्षकों की भर्ती को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में यहां हुई कैबिनेट की बैठक में इस बाबत फैसला लिया गया। बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य सरकार पंजाब पुलिस विभाग में हर साल कांस्टेबल और उपनिरीक्षकों के पदों पर युवाओं की भर्ती करेगी।

उन्होंने कहा कि हर साल कांस्टेबल और उपनिरीक्षकों के पदों का विज्ञापन दिया जाएगा। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्षी दलों द्वारा ‘आप’ सरकार की आलोचना किए जाने के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है। मंत्री ने बताया कि राज्य पुलिस बल में भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा हर साल 15 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी।

चीमा ने बताया कि पटवारी (राजस्व अधिकारी) के 710 रिक्त पदों को भी भरा जाएगा। मंत्रिमंडल ने गैर-सिंचाई उपयोग के लिए नहर या नदी जल शुल्क की वसूली के लिए उत्तर भारत नहर और जल निकास अधिनियम 1873 के प्रासंगिक प्रावधानों में संशोधन को भी अपनी मंजूरी दे दी। इस निर्णय से राज्य सरकार को प्रतिवर्ष 186 करोड़ रुपये की आय होगी।

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए कैबिनेट ने उच्च शिक्षा और भाषा विभाग को ‘आउटसोर्सिंग’ के आधार पर 203 कर्मचारियों को नियुक्त करने की भी मंजूरी दे दी। कैबिनेट ने पर्यावरण प्रबंधन कोष (ईएमएफ) की दोहरी वसूली से छुटकारा पाने के लिए नई क्रशर नीति में संशोधन को भी मंजूरी दी।

टॅग्स :पंजाबभगवंत मानचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील