लाइव न्यूज़ :

पंजाब कैबिनेट विस्तारः भगवंत मान सरकार में 5 मंत्री शामिल, मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 15, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 4, 2022 17:55 IST

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब में सरकार बनाने के तीन महीने से ज्यादा समय बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई।

Open in App
ठळक मुद्देगुरु हर सहाय से विधायक फौजा सिंह, समाना सीट से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा हैं।मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। वर्तमान में मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में नौ मंत्री हैं।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है। विधायक अमन अरोड़ा, डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, फौजा सिंह सारारी, चेतन सिंह जौरामाजरा और अनमोल गगन मान ने पंजाब के मंत्री के रूप में शपथ ली।

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई।मान के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 हो गई। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब में सरकार बनाने के तीन महीने से ज्यादा समय बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ।

सुनाम से दो बार विधायक रह चुके अमन अरोड़ा, अमृतसर दक्षिण से विधायक डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान, गुरु हर सहाय से विधायक फौजा सिंह, समाना सीट से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा हैं।

इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद, मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 18 है।

वर्तमान में मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में नौ मंत्री हैं। मई में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। ‘आप’ ने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 92 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की थी।

टॅग्स :पंजाबभगवंत मानAam Aadmi Partyचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप