लाइव न्यूज़ :

पंजाब: बीएसएफ मेस में कॉन्स्टेबल की गोलीबारी में कॉन्स्टेबल सहित पांच जवानों की मौत, एक घायल

By विशाल कुमार | Updated: March 6, 2022 13:21 IST

एक बयान में बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, अमृतसर में मुख्यालय 144 बीएन खासा में सीटी सत्तेप्पा एसके द्वारा अपने ही साथियों की हत्या के कारण 6 मार्च को बीएसएफ के 5 जवान घायल हो गए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देकथित तौर पर गोलीबारी करने वाले बीएसएफ कॉन्स्टेबल की भी मौत हो गई है।हादसे में घायल एक जवान गंभीर हालत में है।सभी घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमृतसर:अमृतसर के खासा गांव स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मेस में आज कथित तौर पर एक बीएसएफ जवान ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें कम से कम पांच जवानों की मौत हो गई।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस दुखद घटना में कथित तौर पर गोलीबारी करने वाले बीएसएफ कॉन्स्टेबल की भी मौत हो गई है। वहीं, हादसे में घायल एक जवान गंभीर हालत में है।

एक बयान में बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, अमृतसर में मुख्यालय 144 बीएन खासा में सीटी सत्तेप्पा एसके द्वारा अपने ही साथियों की हत्या के कारण 6 मार्च को बीएसएफ के 5 जवान घायल हो गए थे। 

इस घटना में सीटी सत्तेप्पा एसके भी घायल हो गया। 6 घायलों में से सीटी सत्तेप्पा सहित 5 की जान चली गई है। घायलों में एक की हालत नाजुक है। तथ्यों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

बयान ने यह भी पुष्टि की कि अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश की जाएगी। इस बीच, सभी घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुतप्पा महाराष्ट्र का रहने वाला था। ज्यादा ड्यूटी लगने की वजह से वह बहुत परेशान था। इसको लेकर उसने एक अधिकारी से बहस भी कर ली थी।

टॅग्स :पंजाबअमृतसरसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण