लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024: पंजाब बीजेपी ने अकाली दल के साथ गठबंधन से किया इनकार, कहा अकेले लड़ेंगे चुनाव

By रुस्तम राणा | Updated: April 29, 2023 18:50 IST

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने शनिवार को एक बयान में कहा, "भाजपा सभी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और प्रचंड बहुमत से जीतेगी और अकाली दल के साथ किसी भी कीमत पर गठबंधन नहीं करेगी।"

Open in App
ठळक मुद्देअश्विनी शर्मा ने कहा- भाजपा के शिरोमणि अकाली दल के साथ फिर से गठबंधन करने की कोई संभावना नहीं हैउन्होंने कहा- भाजपा सभी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और प्रचंड बहुमत से जीतेगीएसएडी ने 2020 में अब वापस लिए गए कृषि कानूनों को लेकर भाजपा से नाता तोड़ लिया था

चंडीगढ़:पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा ने शनिवार को कहा कि भाजपा के शिरोमणि अकाली दल के साथ फिर से गठबंधन करने की कोई संभावना नहीं है और वह पंजाब में सभी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व द्वारा शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को दी गई श्रद्धांजलि को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

5 बार के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बाद बादल परिवार के साथ दुख व्यक्त करने के लिए पीएम मोदी ने चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल कार्यालय का दौरा किया। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, वरिष्ठ नेता तरुण चुघ और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने गुरुवार को बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए मुक्तसर में उनके गांव का दौरा किया।

शर्मा ने शनिवार को एक बयान में कहा, "भाजपा सभी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और प्रचंड बहुमत से जीतेगी और अकाली दल के साथ किसी भी कीमत पर गठबंधन नहीं करेगी।" उन्होंने कहा कि बादल या प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाब जाने के बारे में पीएम मोदी द्वारा लिखे गए लेख को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। शर्मा ने बयान में कहा, "यह और कुछ नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि थी।" 

बता दें कि एसएडी ने 2020 में अब वापस लिए गए कृषि कानूनों को लेकर भाजपा से नाता तोड़ लिया था। पार्टी 1997 से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा थी, जिसने उस वर्ष पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन किया था।

टॅग्स :BJPShiromani Akali Dalपंजाबलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट