लाइव न्यूज़ :

पंजाब: विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भगवंत मान सरकार बनाने का आज पेश करेंगे दावा, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से करेंगे मुलाकात

By अनिल शर्मा | Updated: March 12, 2022 06:57 IST

भगवंत मान यहां मोहाली में शुक्रवार को आप विधायकों की बैठक में पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गये हैं। वह, शनिवार को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआर नेता अमन अरोड़ा ने कहा कि मान शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान शनिवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। मान यहां मोहाली में शुक्रवार को आप विधायकों की बैठक में पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गये हैं। वह, शनिवार को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। आम आदमी पार्टी के नेता अमन अरोड़ा ने यहां कहा, ‘‘आज यहां विधायक दल की बैठक हुई। हमने औपचारिक रूप से भगवंत मान को अपना नेता चुना है।’’

अमन अरोड़ा ने कहा कि मान शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पंजाब में बनने वाली सरकार में मंत्री पद के लिए हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, बलजिंदर कौर, सरवजीत कौर मनुके, गुरमीत सिंह मीत हेयर, बुद्ध राम, कुंवर विजय प्रताप सिंह, जीवनज्योत कौर और डॉ चरणजीत सिंह समेत आप के कई विधायकों के नाम चर्चा में हैं।

भगवंत मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है। आप की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक रविवार को मान और केजरीवाल दोनों स्वर्ण मंदिर, दुर्गियाणा मंदिर और श्री राम तीरथ मंदिर में दर्शन करेंगे। वे आप की जीत का जश्न मनाने और मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए अमृतसर में एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावभगवंत मानपंजाबAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप