लाइव न्यूज़ :

शपथ से पहले एक्शन में दिखे भगवंत, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी सहित 122 पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा वापस, वेणु प्रसाद अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त

By भाषा | Updated: March 12, 2022 20:50 IST

आम आदमी पार्टी ने राज्य की 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत दर्ज की है। आप के नेता भगवंत मान 16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की।मंत्रिमंडल अच्छा होगा। ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे।स्वर्ण मंदिर, दुर्गानिया मंदिर और श्री राम तीर्थ मदिंर में प्रार्थना करेंगे।

चंडीगढ़ः पंजाब की पुलिस ने 122 पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा वापस लेने का आदेश दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान के राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के मद्देनजर इस फैसले को बेहद अहम माना जा रहा है।

पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) ने 11 मार्च को एक पत्र के जरिए पुलिस आयुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और अन्य पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। हालांकि, अदालत के विशेष निर्देशों पर जिन मंत्रियों, विधायकों और नेताओं को सुरक्षा प्रदान की गयी है, उनकी सुरक्षा वापस नहीं ली जाएगी।

जिन लोगों की सुरक्षा छिनने वाली है, उनमें पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, राज कुमार वेरका, भारत भूषण आशु, ब्रह्म मोहिंद्रा, संगत सिंह गिलजियान और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के पी सिंह प्रमुख हैं। जिन नेताओं की सुरक्षा वापस ली जाएगी, उस सूची में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस नेता परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, राणा गुरजीत सिंह, तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा, सुखबिंदर सरकारिया और बरिंदरमीत सिंह पाहरा के नाम भी शामिल हैं। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू की सुरक्षा भी वापस ली जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख नेताओं में दलजीत सिंह चीमा, तोता सिंह, सिकंदर सिंह मलूका, चुन्नी लाल भागा, मनोरंजन कालिया, अनिल जोशी, दिनेश बब्बू, आदेश प्रताप सिंह कैरों और पूर्व विधायक शरणजीत ढिल्लों और पवन कुमार टीनू भी पुलिस सुरक्षा गंवाने वालों की सूची में शामिल हैं। इस सूची में आप के पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा, कंवर संधू, अमरजीत सिंह संदोआ और एचएस फूलका के नाम भी शामिल हैं।

वेणु प्रसाद को पंजाब के मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ए. वेणु प्रसाद को पंजाब के मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई। पंजाब राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रसाद की नियुक्ति इस तरह की पहली प्रशासनिक नियुक्ति है। प्रसाद 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।

प्रसाद अब तक अतिरिक्त मुख्य सचिव, संसदीय मामले एवं कराधान के साथ ही पंजाब राज्य ट्रांसमिशन निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022भगवंत मानअरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyकांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?