लाइव न्यूज़ :

Punjab: पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने NCERT की किताबों में पंजाबी पाठ्यपुस्तक में पाई गलती, शिक्षा मंत्री को लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2025 09:03 IST

Punjab: कुलतार संधवान ने धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर एनसीईआरटी की 'पंजाबी प्राइमर' पाठ्यपुस्तक में तत्काल सुधार करने का आग्रह किया।

Open in App

Punjab: पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा प्रकाशित पंजाबी पाठ्यपुस्तक में कई त्रुटियों को उजागर किया है। संधवान ने पत्र में ‘पंजाबी प्राइमर’ पुस्तक में महत्वपूर्ण वर्तनी संबंधी गलतियों और तथ्यात्मक अशुद्धियों का जिक्र किया।

इस पुस्तक को बालवाटिका/आंगनवाड़ी स्तर के बच्चों और वयस्क साक्षरता कार्यक्रमों के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि ऐसी बुनियादी गलतियां न केवल स्कूली विद्यार्थियों को गुमराह करती हैं बल्कि वयस्कों के लिए साक्षरता पहल की प्रभावशीलता को भी कमजोर करती हैं।

संधवान ने शिक्षा से संबंधित सामग्रियों, खासकर आधारभूत शिक्षण पुस्तकों में सटीकता और प्रामाणिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने प्रधान से आग्रह किया कि वह पंजाबी भाषा के योग्य विशेषज्ञों और विद्वानों द्वारा पाठ्यपुस्तक की तत्काल समीक्षा और संशोधन करवाएं ताकि सही और विश्वसनीय विषय-वस्तु उपलब्ध हो सके।

टॅग्स :पंजाबNCERT
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष