लाइव न्यूज़ :

Punjab Assembly Polls: पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया भाजपा में, कांग्रेस को झटका, प्रताप सिंह बाजवा के भाई फतेह सिंह समेत तीन विधायक भी शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 28, 2021 14:27 IST

Punjab Assembly Polls: पंजाब के मौजूदा कांग्रेस विधायक फतेह सिंह बाजवा भी भाजपा में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक फतेह जंग बाजवा, बलविंदर सिंह लड्डी और राणा गुरमीत सोढ़ी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटों पर पूर्ण बहुमत हासिल किया था।आम आदमी पार्टी 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 20 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

Punjab Assembly Polls: पंजाब में आगामी चुनाव से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस विधायक फतेह सिंह बाजवा भी भाजपा में शामिल हो गए। बाजवा कांग्रेस सांसद के भाई हैं।

पंजाब के तीन विधायक फतेह जंग बाजवा, बलविंदर सिंह लड्डी और राणा गुरमीत सोढ़ी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। 44 वर्षीय मोंगिया ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने के लिए केंद्र में सत्तारूढ़ दल की प्राथमिक सदस्यता ली। राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में पार्टी नेताओं की मौजूदगी में मोंगिया को भाजपा में शामिल हुए।

मोंगिया पंजाब चुनाव लड़ सकते हैं। 2001 में डेब्यू किया था। भारत के लिए 57 वनडे मैच खेले, जिसमें 1230 रन बनाते हुए 14 विकेट भी हासिल किए थे। भारत के लिए सीमित अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पूर्व क्रिकेटर पंजाब के रहने वाले हैं। पंजाब से जहां कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होंगे।

2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटों पर पूर्ण बहुमत हासिल किया और 10 साल बाद शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार को बाहर कर दिया। आम आदमी पार्टी 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 20 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। शिरोमणि अकाली दल ने 15 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को तीन सीटें मिली थीं।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। कादियां से विधायक बाजवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा के भाई हैं। बाजवा के अलावा पंजाब से कांग्रेस के मौजूदा विधायक बलविंदर सिंह लड्डी भी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। ये नेता ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुए हैं जब एक दिन पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद भाजपा और इन दोनों नेताओं के दलों के औपचारिक गठबंधन की घोषणा की गयी। भाजपा में नेताओं का स्वागत करते हुए शेखावत ने कहा कि अन्य दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं क्योंकि पार्टी की पंजाब में पकड़ मजबूत हो रही है। पिछले कई दिनों में भाजपा पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए नेताओं और प्रतिष्ठित शख्सियतों को पार्टी में शामिल कर रही है।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप