लाइव न्यूज़ :

पंजाब नशा रोधी अभियान: 12 दिनों में 875 प्राथमिकियां दर्ज और 1,188 तस्कर गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2025 22:21 IST

Punjab anti-drug drive: ‘युद्ध नश्यां विरुद्ध’ (ड्रग्स के खिलाफ युद्ध) अभियान 25 फरवरी को शुरू किया गया था और इसके ‘‘असाधारण परिणाम’’ सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) सरकार की प्रतिबद्धता का जिक्र किया। 6.74 लाख से अधिक नशीली गोलियां जब्त की गई हैं।

Punjab anti-drug drive:पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने रविवार को बताया कि राज्य में जारी नशा रोधी अभियान के तहत पिछले 12 दिनों में 875 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 1,188 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंत्री ने बताया कि ‘युद्ध नश्यां विरुद्ध’ (ड्रग्स के खिलाफ युद्ध) अभियान 25 फरवरी को शुरू किया गया था और इसके ‘‘असाधारण परिणाम’’ सामने आए हैं।

राज्य के वित्त मंत्री और कैबिनेट की नशा रोधी अभियान उप-समिति के अध्यक्ष चीमा ने पंजाब से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की प्रतिबद्धता का जिक्र किया। मंत्री के अनुसार, इस अभियान के तहत आठ मार्च तक 875 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 1,188 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा इनके पास से 35 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इस दौरान 68 किलोग्राम हेरोइन, 873 किलोग्राम चूरापोस्त, 42 किलोग्राम अफीम और 6.74 लाख से अधिक नशीली गोलियां जब्त की गई हैं।

एक बयान में उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, एक व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें नागरिकों को नशा मुक्त और समृद्ध पंजाब के निर्माण में योगदान देने के लिए सक्रिय रूप से प्रेरित किया जा रहा है।’’ 

टॅग्स :Aam Aadmi Partyभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप