लाइव न्यूज़ :

पंजाब: भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, 'आप' की जबर्दस्त जीत के बाद शुरू हुई तैयारी

By विनीत कुमार | Updated: March 11, 2022 16:46 IST

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात भी की।

Open in App
ठळक मुद्देभगवंत मान 16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात।इससे पहले 13 मार्च को भगवंत मान अमृतसर में अरविंद केजरीवाल के साथ एक रोड शो भी करेंगे।'आप' ने राज्य की 117 विधानसभा सीट में से 92 पर जीत दर्ज की है, कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गयी।

चंडीगढ़: पंजाब चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाली 'आम आदमी पार्टी' के सीएम चेहरा भगवंत मान अगले हफ्ते मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सामने आई जानकारी के अनुसार भगवंत मान बुधवार (16 मार्च) को शपथ ग्रहण करेंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। इससे पहले 13 मार्च को भगवंत मान अमृतसर में एक रोड शो भी करेंगे। इसमें भी अरविंद केजरीवाल हिस्सा लेंगे।

भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली में केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। मान सुबह दिल्ली पहुंचे। गुरुवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मान की केजरीवाल से यह पहली मुलाकात थी। ‘आप’ नेता राघव चड्ढा भी बैठक में मौजूद रहे। 

'आप' ने राज्य की 117 विधानसभा सीट में से 92 पर जीत दर्ज की है। मान ने धूरी सीट से 58,206 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले संगरूर में पत्रकारों से बात करते हुए मान ने कहा था कि वह पंजाब चुनाव में पार्टी की जीत पर बधाई देने के लिए केजरीवाल से मिलेंगे। 

मान ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नवांशहर जिले में स्थित पैतृक गांव खटकर कलां में होगा। उन्होंने कहा, ‘लोगों ने अहंकारी लोगों को हराया और उन्होंने आम लोगों को विजयी बनाया।’

चरणजीत सिंह चन्नी ने सौंपा इस्तीफा

दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद शुक्रवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

कांग्रेस को पंजाब विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त मिली है। आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गयी। आप ने शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन का भी सफाया कर दिया। 

शिअद को तीन सीटें जबकि भाजपा को दो और बसपा को महज एक सीट मिली। विधानसभा चुनावों में चन्नी, प्रकाश सिंह बादल, अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। चन्नी दोनों सीटों पर हार गए जहां से उन्होंने चुनाव लड़ा।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावभगवंत मानअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील