लाइव न्यूज़ :

पंजाब: आम आदमी पार्टी के 65 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया, तानाशाही और स्थानीय नेताओं को कोई अधिकार नहीं दिए जाने का आरोप लगाया

By विशाल कुमार | Updated: January 18, 2022 07:22 IST

आप के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. शिव दयाल माली के मुताबिक, जालंधर पश्चिम से 28 और जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के 37 पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।उन्होंने कहा कि पूरी राज्य इकाई दिल्ली से नियंत्रित हो रही है और स्थानीय नेताओं को आजादी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देइस्तीफा देने वालों में वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, समन्वयक और अन्य शामिल हैं।जालंधर पश्चिम से 28 और जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के 37 पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।उन्होंने कहा कि पूरी राज्य इकाई दिल्ली से नियंत्रित हो रही है और स्थानीय नेताओं को आजादी नहीं है।

जालंधर: तानाशाही और स्थानीय नेताओं को कोई अधिकार नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को जालंधन की दो विधानसभाओं के 65 कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, समन्वयक और अन्य शामिल हैं।

आप के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. शिव दयाल माली के मुताबिक, जालंधर पश्चिम से 28 और जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के 37 पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।उन्होंने कहा कि पूरी राज्य इकाई दिल्ली से नियंत्रित हो रही है और स्थानीय नेताओं को आजादी नहीं है।

उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में चुने गए आप के अधिकांश विधायक दिल्ली के नेताओं की तानाशाही के कारण पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं।

बता दें कि, राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को होगा। इससे पहले चुनाव की तारीख 14 फरवरी रखी गई थी लेकिन मुख्यमंत्री सहित सभी राजनीतिक दलों की मांग के बाद चुनाव आयोग ने सोमवार को तारीख में बदलाव कर दिया, क्योंकि गुरु रविदास के लाखों अनुयायी 16 फरवरी को उनकी जयंती मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी जाते हैं।

वहीं, पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. करुणा राजू ने सोमवार को कहा कि राज्य ने निर्वाचन आयोग से 20 फरवरी को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 1,050 कंपनी तैनात करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सीएपीएफ की 50 कंपनी पहले ही तैनात की जा चुकी हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए