लाइव न्यूज़ :

Punjab: अमृतसर में नकली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, कई गांवों में पसरा मातम; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: May 13, 2025 11:05 IST

Punjab: डीआईजी (बॉर्डर रेंज) सतिंदर सिंह ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरगना और स्थानीय लोगों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"

Open in App

Punjab: पंजाब के अमृतसर में नकली शराब के सेवन से पांच गांवों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि नकली शराब पीने के कारण दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा, "कल गिरफ्तार किए गए चार स्थानीय सप्लायरों ने प्रभजीत नाम के एक शराब सप्लायर का नाम बताया। इस व्यक्ति ने हमें मेथनॉल की आपूर्ति करने वाले सरगना साहिब सिंह के बारे में बताया। उसने 50 लीटर मेथनॉल प्राप्त किया, जिसे पतला करके 120 लीटर बनाया गया। इसे चार स्थानीय सप्लायरों को बेचा गया। हमने गिरफ्तार किए गए छह लोगों के खिलाफ कानून की कड़ी धाराएं लगाई हैं। 105 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।"

पुलिस ने कहा कि शराब पीने से हुई जटिलताओं के कारण छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नकली शराब के सेवन से पांच गांवों - भंगली, पातालपुरी, मरारी कलां, थेरेवाल और तलवंडी घुमन में लोगों की मौत हुई है। अमृतसर की उपायुक्त साक्षी साहनी ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की और संवाददाताओं को बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनिंदर सिंह स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह और कुलबीर सिंह, साहिब सिंह, गुरजंत सिंह तथा निंदर कौर के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

टॅग्स :पंजाबPunjab Policeअमृतसरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?