पुणे महानगर योजना समिति चुनाव: भाजपा ने 30 में 16 सीटें जीती
By भाषा | Updated: November 12, 2021 22:23 IST2021-11-12T22:23:42+5:302021-11-12T22:23:42+5:30

पुणे महानगर योजना समिति चुनाव: भाजपा ने 30 में 16 सीटें जीती
पुणे,12 नवंबर भारतीय जनता पार्टी ने पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) की महानगर योजना समिति के चुनावों में 30 सीटों में 16 पर शुक्रवार को जीत दर्ज की। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की।
शिवसेना ने राकांपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और उसने एक सीट पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस अपने बूते चुनाव लड़ी और अपना खाता तक खोल पाने में नाकाम रही।
निर्वाचक मंडल में पुणे और पिंपरी चिंचवड़ के पार्षद तथा पीएमआरडीए के दायरे में आने वाले नगर परिषदों के सदस्य व ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।