लाइव न्यूज़ :

रहने के मामले में पुणे सबसे अव्वल शहर, राजधानी दिल्ली टॉप 50 से बाहर, जानें बाकियों का हाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 13, 2018 23:22 IST

भारत में रहने के मामले में कौन सा शहर सबसे अच्छा इसकी लिस्ट सोमवार को जारी की गई है। इस लिस्ट में महाराष्ट्र का पुणे नंबर एक पर आया है।

Open in App

भारत में रहने के मामले में कौन सा शहर सबसे अच्छा इसकी लिस्ट सोमवार को जारी की गई है। इस लिस्ट में महाराष्ट्र का पुणे नंबर एक पर आया है। अब बात अगर देश की राजधानी की की जाए तो दिल्ली इस लिस्ट में  65वें नंबर पर है। 

हाल ही मेंकेंद्रीय शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा इस लिस्ट को जारी किया गया है। इस लिस्ट के अनुसार नवी मुंबई और ग्रेटर मुंबई दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। जबकि रहने लायक टॉप 10 शहरों में महाराष्ट्र के तीन शहर शामिल हैं। खास बात ये है कि यूपी और तमिलनाडु का एक भी शहर  टॉप 10 में अपनी जगह नहीं बना सका है। 

मंत्रालय ने 111 बड़े शहरों की लिस्ट देशवासियों के सामने पेश की है। हौरान करने वाली बात है कि इस लिस्ट में राजधानी दिल्ली काफी पिछड़ गई। कहा जा रहा है प्रदूषण के  कारण दिल्ली का स्थान गिरा है। वहीं,  टॉप 10 शहरों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजधानियों को जगह मिली है। उत्तर प्रदेश का रामपुर शहर इस सूची में सबसे अंतिम पायदान पर है। 

टॉप 10 शहरों की सूची में चौथे नंबर पर तिरुपति, पांचवें नंबर पर चंडीगढ़, छठे नंबर पर ठाणे, 7वें नंबर पर रायपुर, आठवें नंबर पर इंदौर, नौवें नंबर पर विजयवाड़ा और दसवें नंबर पर भोपाल है। ये लिस्ट लोगों के रहने के लिए हर एक बेस्ट को देखकर सरकार के द्वारा पेश की गई है।

वहीं, चेन्नई 14वां और नई दिल्ली को 65वां स्थान मिला है।  इस सर्वे में देश की आबादी को शामिल किया गया था कि वह क्या चाहते हैं। सर्वे में शहरों को 100 अंकों के जरिए 15 कैटिगरी और 78 मानकों पर कसा गया। संस्थानिक और सोशल पैरामीटर के 25-25 अंक निर्धारित थे। सबसे ज्यादा नंबर फिजिकल पैरामीटर के थे और 5 अंक इकनॉमिक पैरामीटर के थे।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :महाराष्ट्रदिल्लीउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण