लाइव न्यूज़ :

पुलवामा-2: जिस कार में हुआ था विस्फोट उसके मालिक की हुई पहचान, शोपियां के रहने वाले हिजबुल आतंकी की थी गाड़ी

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 29, 2020 13:04 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकियों की ओर से 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए हमले को दोहराने की साजिश थी, जिसे समय रहते सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया। आतंकी 40-45 किलोग्राम विस्फोटक की मदद से सुरक्षाबलों के वाहनों को निशाना बनाने की साजिश में थे।  

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया था कि जिस कार में विस्फोट हुआ था, उसमें करीब  45 किलोग्राम विस्फोट रखा हुआ था। जिस कार में विस्फोट हुआ था, उसमें दुपहिया वाहन का नंबर प्लेट लगा था।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने 28 मई को एक कार में मौजूद विस्फोटक का पता लगाकर आईईडी विस्फोट को नाकाम कर दिया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी है कि जिस कार में विस्फोटक था उसके मालिक की हिदायतुल्लाह मलिक के तौर पहचान कर ली गई है। हिदायतुल्लाह मलिक शोपियां का निवासी है और पिछले साल हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था।  हिदायतुल्लाह 2019 से हिजबुल मुजाहिद्दीन का सक्रिय आतंकी है।पुलिस के मुताबिक, सेंट्रो कार का मालिक हिदायतुल्लाह मलिक शोपिपां जिले के शरतपोरा गांव का रहने वाला है। उसने जुलाई 2019 में हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। तभी से वह कश्मीर में कार बम विस्फोटों को अंजाम देने की साजिशों में जुटा हुआ था।

पुलवामा हमले की तरह जवानों को निशाना बनाने की थी साजिश 

पुलिस ने बताया था कि जिस कार में विस्फोट हुआ था, उसमें करीब  45 किलोग्राम विस्फोट रखा हुआ था। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने जानकारी दी थी कि हिजबुल मुजाहिद्दीन और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) एक साथ मिलकर पिछले साल फरवरी के आत्मघाती हमले की तरह ही सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। पिछले साल हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। 

जानिए पुलिस ने कैसे नाकाम किया हमले की साजिश को

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा था, पुलिस को एक सप्ताह से हिजबुल और जैश के आतंकवादियों द्वारा कार बम का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षाबलों पर बड़े हमले की साजिश की जानकारी मिल रही थी। जब बुधवार (27 मई) को इस विषय में पर्याप्त जानकारी मिल गई तो हमने और चीजें भी जुटाईं और सुरक्षा बलों ने पुलवामा में नाकेबंदी की। 

उन्होंने कहा कि बुधवार शाम में जब एक कार जांच चौकी पर पहुंची तो सुरक्षाबलों ने चेतावनी के लिए कुछ गोलियां चलाई क्योंकि पहले से ही इस कार के संबंध में जानकारी उपलब्ध थी। इसके बाद आतंकवादी कार मोड़कर फरार हो गया। उन्होंने कहा,  इसके बाद अन्य जांच चौकी पर भी सुरक्षाबलों ने चेतावनी में गोलियां चलाईं और आतंकवादी अपनी कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से फरार हो गया। सुरक्षाबलों ने कुछ दूरी से ही रोशनी करके वाहन की जांच की और उन्हें कुछ संदिग्ध मिला। इसके बाद घेराबंद कर दी और सुबह होने की प्रतीक्षा करने लगे।

उन्होंने कहा, सुबह में एक बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा और विस्फोटक से भरे हुए वाहन को देखा। पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने तकनीकी रूप से आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। पुलवामा पुलिस ने सुरक्षाबलों की मदद से एक बड़े हमले को नाकाम कर दिया और मैं इसके लिए सभी सुरक्षबलों को बधाई देता हूं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए