लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: मुगल रोड पर पुलवामा 2.0 दोहराने की साजिश नाकाम!

By सुरेश डुग्गर | Updated: May 27, 2019 17:48 IST

आतंकियों ने राजौरी के पास कलाड़ इलाके में एक शक्तिशाली आइईडी लगाई थी, जिसे सुरक्षाबलों ने समय रहते नकारा बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह आठ बजे के करीब सड़क से निकल रही सेना की रोड ओपनिंग पार्टी ने कलाड़ चौक के पास सड़क के एक किनारे पर संदिग्ध वस्तु देखी। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच कर आइईडी को सुरक्षित तरीके से नकारा बना दिया।

आतंकियों ने एतिहासिक मुगल रोड पर पुलवामा दोहराने की साजिश को अंजाम देने की कोशिश की जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया।

आतंकियों ने राजौरी के पास कलाड़ इलाके में एक शक्तिशाली आइईडी लगाई थी, जिसे सुरक्षाबलों ने समय रहते नकारा बनाया।

जानकारी के अनुसार, मुगल रोड पर राजौरी के कलाड़ गांव के पास सड़क पर आतंकियों ने एक आईईडी लगाई थी।

इस सड़क को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इस रास्ते से आम नागरिकों के वाहनों के अलावा ट्रक व सैन्य वाहन भी गुजरते हैं।

सुबह आठ बजे के करीब सड़क से निकल रही सेना की रोड ओपनिंग पार्टी ने कलाड़ चौक के पास सड़क के एक किनारे पर संदिग्ध वस्तु देखी। रोड ओपनिंग पार्टी ने इसकी जांच की तो पता चला कि विस्फोटक है।

जवानों ने उसी समय वहां वाहनों की आवाजाही को रोकते हुए बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच कर आइईडी को सुरक्षित तरीके से नकारा बना दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलापुलवामा आतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए