लाइव न्यूज़ :

पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित कश्मीरी फोटो पत्रकार सना इरशाद मट्टू को विदेश जाने से रोका गया

By विनीत कुमार | Updated: July 3, 2022 07:17 IST

श्रीनगर की 28 साल की इरशाद मट्टू अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के लिए एक फोटो जर्नलिस्ट के रूप में काम करती हैं। उन्हें 2022 के पुलित्जर पुरस्कार से नवाजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीरी फोटो पत्रकार सना इरशाद मट्टू को विदेश जाने से शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया।मट्टू के अनुसार उन्हें विदेश जाने से रोकने को लेकर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया।सूत्रों के अनुसार मट्टू कश्मीर के उन कुछ पत्रकारों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें 'नो-फ्लाई लिस्ट' में रखा गया है।

नई दिल्ली: पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित कश्मीरी फोटो पत्रकार सना इरशाद मट्टू को शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों ने फ्रांस जाने से रोक दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार अधिकारियों ने इसके लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पत्रकार पर लगाई गईं पाबंदियों का हवाला दिया। 

सना इरशाद मट्टू एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने और फोटोग्राफी प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पेरिस जा रही थीं, तभी दिल्ली हवाईअड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। 

मट्टू ने कहा, 'आज जो कुछ भी हुआ वह पूरी तरह से अप्रत्याशित था।' उन्होंने ट्वीट किया, 'सेरेन्डिपिटी आर्ल्स ग्रांट 2020 के 10 पुरस्कार विजेताओं में से एक के तौर पर मेरा एक पुस्तक विमोचन और फोटोग्राफी प्रदर्शनी के लिए आज दिल्ली से पेरिस जाने का कार्यक्रम था। फ्रांसीसी वीजा मिलने के बावजूद मुझे दिल्ली हवाईअड्डे पर आव्रजन डेस्क पर रोक दिया गया।' 

मट्टू ने अपने कैंसल बोर्डिंग पास की तस्वीर को भी पोस्ट किया और लिखा, 'मुझे कोई कारण नहीं बताया गया। बस यह कहा गया कि आप विदेश नहीं जा सकतीं।' 

हालांकि, राज्य या केंद्र की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है,  जम्मू-कश्मीर पुलिस के सूत्रों के अनुसार मट्टू घाटी के उन कुछ पत्रकारों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें 'नो-फ्लाई लिस्ट' में रखा गया है। 

इससे पहले सितंबर 2019 में कश्मीरी पत्रकार गौहर गिलानी को आव्रजन अधिकारियों ने जर्मनी जाते समय दिल्ली हवाई अड्डे पर रोक दिया था। पिछले साल जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पत्रकार से शिक्षाविद बने जाहिद रफीक को अमेरिका जाने से रोक दिया था, जहां उन्हें एक विश्वविद्यालय में पढ़ाने जाना था।

श्रीनगर की रहने वाली 28 साल की मट्टू अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के लिए एक फोटो जर्नलिस्ट के रूप में काम करती हैं। उन्हें भारत में कोविड की दूसरी लहर के कवरेज के लिए तीन अन्य रॉयटर्स फोटोग्राफरों के साथ फीचर फोटोग्राफी में 2022 के पुलित्जर पुरस्कार से नवाजा गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?