लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा

By भाषा | Updated: July 15, 2021 21:25 IST

Open in App

पुडुचेरी, 15 जुलाई पुडुचरी सरकार ने कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन को इस महीने के अंत तक के लिए बढ़ा दिया है। लॉकडाउन बृहस्पतिवार रात 12 बजे खत्म हो रहा था।

यहां जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना वायरस कर्फ्यू सभी दिन रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। सामाजिक-राजनीतिक समारोह और मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

विज्ञप्ति के अनुसार दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा व्यापार केंद्रों को सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खोलने की अनुमति है। सब्जी और फलों के स्टॉल सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक खुल सकेंगे।

सरकारी विभाग एवं कार्यालय लोक प्रशासन एवं सुधार विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार काम करेंगे। निजी कार्यालयों को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खोलने की अनुमति है। होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और रेस्तरां तथा बार रात नौ बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए