लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी: बंधक बनीं किरण बेदी? राज निवास के बाहर CM और सहयोगी मंत्रियों ने किया धरना शुरू

By स्वाति सिंह | Updated: February 13, 2019 22:03 IST

आरोप है कि विभिन्न मामलों पर उनकी स्वीकृति के लिये भेजी गयीं फाइलों को उपराज्यपाल ने खारिज कर दिया। उनके इसी नकारात्मक रुख के विरोध में मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी मंत्री काली कमीज में राज निवास के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गये हैं।

Open in App

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी पर हमला तेज करते हुए मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ राज निवास के बाहर धरना शुरू किया। मुख्यमंत्री की मांग है कि मुफ्त चावल बांटने की योजना सहित 39 सरकारी प्रस्तावों को उपराज्यपाल मंजूरी दें।

कांग्रेस और द्रमुक के विधायक भी राज निवास के बाहर हो रहे प्रदर्शन में शामिल हैं। राज निवास उपराज्यपाल का आधिकारिक कार्यालय सह निवास स्थान है।

आरोप है कि विभिन्न मामलों पर उनकी स्वीकृति के लिये भेजी गयीं फाइलों को उपराज्यपाल ने खारिज कर दिया। उनके इसी नकारात्मक रुख के विरोध में मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी मंत्री काली कमीज में राज निवास के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गये हैं।

मुख्यमंत्री ने बाद में पत्रकारों से कहा कि ‘‘गरीबों एवं जरूरतमंदों के उत्थान के लिये सरकारी प्रस्तावों को लगातार खारिज किये जाने’’ पर वह कड़ा विरोध जताते हैं।

नारायणसामी ने कहा कि जागरुकता फैलाये बगैर बेदी ने अपने हाल के फैसले में लोगों के लिये हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है, जो ‘‘साफ तौर पर उनकी मनमानी और लोगों को प्रताड़ित करने का मामला प्रतीत होता है।’’ राज्य सरकार ने इस संबंध में पहले लोगों में जागरुकता फैलाने का प्रस्ताव दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल की मंजूरी के लिये पिछले कुछ सप्ताह में उन्हें 39 सरकारी प्रस्ताव भेजे गये, लेकिन उन्होंने इन प्रस्तावों पर मंजूरी नहीं दी।

 

टॅग्स :किरण बेदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए