लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार के जनता दरबार में खुली सरकारी काम की पोल, लालफीताशाही से परेशान जनता ने सीधे सीएम से की शिकायत

By एस पी सिन्हा | Updated: April 18, 2022 17:24 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में आए एक फरियादी ने यह कहकर नीतीश कुमार को चौंका दिया कि उनके द्वारा आदेश किये जाने का बावजूद उसका काम नहीं हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश के जनता दरबार में एक फरियादी ने कहा कि आपके आदेश के बाद भी हमारे यहां पुल नहीं बनाएक अन्य फरियादी ने नीतीश कुमार से कहा कि आपके कहने के बाद भी हमारे यहां सड़क नहीं बनी नीतीश की जनता दरबार में एक शख्स ने कहा कि उसे पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में सरकारी कर्मियों-अधिकारियों के कारगुजारियों की पोल खुलती जा रही है। मुख्यमंत्री को विभागों के अकर्मण्यता से दो-चार होना पड़ रहा है। जनता दरबार में आए एक फरियादी ने यह कहकर नीतीश कुमार को चौंका दिया कि उनके आदेश के बाद भी उसका काम नहीं हो रहा है।

फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि पिछली बार हम आपसे जनता दरबार में एक पुल निर्माण कराने को संबंध में मिले थे। त्रिवेणीगंज में पुल बनाने की मांग हमने आपसे की थी। लेकिन आज तक उस पर कोई प्रगति नहीं हुई। आपके आदेश के बाद भी कुछ नहीं हुआ। जबकि आप ही बोले थे कि काम हो जायेगा। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।

यह शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव को फोन लगवाया और कहा कि ये पहले भी जनता दरबार में आ चुका हैं। हमने पुल बनाने को कहा था, लेकिन इनका कहना है कि वहां अभी तक कोई काम नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि आप इसे देखिए और मामले का सामाधान करवाइए।

वहीं, शिवहर से आये एक फरियादी ने नीतीश कुमार से कहा कि हम भी दूसरी दफे आपके दरबार में आये हैं। पिछली दफे आपने हमारे टोला में सड़क बनाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी काम नहीं हुआ। आप इस समस्या को अपने स्तर से देखिए। जनता दरबार में आने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

जनता दरबार में एक शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री के सामने बताया कि उसे पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस बात की शिकायत लोक शिकायत निवारण केन्द्र में भी की। लोक निवारण में जो पहली तारीख लगी, उसमें गया भी लेकिन दूसरी तारीख में जाने से मना करने के लिए धमकी दी गई, जिसकी वजह से मैं नहीं गया।

इतना सुनते ही मुख्यमंत्री ने फौरन मुख्य सचिव को बुलाने का निर्देश दिया और कहा कि पूरे मामले को देखिए, पता करिए आखिर कौन है जो धमकी दे रहा है। इस तरह से कई फरियादियों ने सरकार के काम-काज की पोल खोल कर रख दी है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए