लाइव न्यूज़ :

लोकसेवा विधेयक ध्वनिमत से पारित, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जताया विरोध

By भाषा | Updated: August 22, 2020 05:55 IST

अखिलेश ने आरोप लगाया "भाजपा सरकार के इस दौर में लोकधर्म की अवमानना चरम पर है।" गौरतलब है कि प्रदेश विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का विधान परिषद में बहुमत है। सौ सदस्यीय विधान परिषद में उसके 53 सदस्य हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसपा सदस्यों के विरोध के बीच लोक सेवा विधेयक ध्वनिमत से पारित घोषित कर दिया गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे बहुमत का अपमान करार देते हुए इसकी आलोचना की।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में शुक्रवार को सपा सदस्यों के विरोध के बीच लोक सेवा (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण) विधेयक ध्वनिमत से पारित घोषित कर दिया गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे बहुमत का अपमान करार देते हुए इसकी आलोचना की।

विधान परिषद के प्रमुख सचिव ने विधानसभा द्वारा गत 27 फरवरी को पारित उत्तर प्रदेश लोक सेवा (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण) विधेयक, 2020 को सदन के पटल पर रखा। अधिष्ठाता जयपाल सिंह व्यस्त ने इसे पारित करने या न करने के लिए सदस्यों से हां या ना बोलने को कहा।

सत्ता पक्ष के सदस्यों ने 'हां' कहा जबकि सपा सदस्यों ने 'ना' में आवाज उठाई। अधिष्ठाता ने हां का स्वर अधिक बताते हुए इसके पारित होने की घोषणा की तो सपा सदस्य इस पर आपत्ति जताते हुए सदन के बीचोंबीच आ गए। इस पर अधिष्ठाता दोबारा खड़े हुए और सदस्यों से फिर से हां या ना में आवाज उठाने को कहा और विधेयक को पारित घोषित कर दिया।

सपा सदस्यों के विरोध के बीच सदन की कार्यवाही शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले 17 अध्यादेशों को सदन की मेज पर रखा गया और कार्य-सूची की मदों को निपटाया गया। इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसेवा विधेयक को पारित कराए जाने को बहुमत का अपमान करार दिया।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा "आज विधान परिषद में जिस प्रकार बहुमत का अपमान कर बिल पारित कराए गए, वो सत्ता पक्ष के नैतिक पतन और भाजपा सरकार के निरंतर कमजोर होते जाने का प्रतीक है।" अखिलेश ने आरोप लगाया "भाजपा सरकार के इस दौर में लोकधर्म की अवमानना चरम पर है।" गौरतलब है कि प्रदेश विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का विधान परिषद में बहुमत है। सौ सदस्यीय विधान परिषद में उसके 53 सदस्य हैं। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?