लाइव न्यूज़ :

साल के अंत तक स्कूलों, आंगनबाडी केंद्रों में पेयजल पहुंचाएं -रावत

By भाषा | Updated: November 5, 2020 17:45 IST

Open in App

देहरादून, पांच नवंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस वर्ष के अंत तक प्रदेश के सभी स्कूलों एवं आंगनबाडी केंद्रों में पेयजल पहुंचाने का निर्देश बृहस्पतिवार को अधिकारियों को दिया।

जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि इस वर्ष दिसंबर के अंत तक सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल की उपलब्धता का लक्ष्य पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूरा करने के लिए जलसंस्थान और जल निगम को प्रत्येक दिन का लक्ष्य निर्धारित करके काम करने को कहा।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में दिए जा रहे कनेक्शनों में निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन हो और जिलाधिकारी इसकी नियमित निगरानी रखें।

उन्होंने हर घर नल एवं शुद्ध जल के लक्ष्य को जल्द प्राप्त करने के लिए संबधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करने तथा हरिद्वार एवं ऊधमसिंह नगर जिलों में इस दिशा में अधिक ध्यान देने की जरूरत पर भी जोर दिया।

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि नये कनेक्शन देने से डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बढ़ जायेगा और इसे देखते हुए प्रति व्यक्ति पानी की उपलब्धता में कमी न होने देने के लिए जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण एवं संरक्षण की दिशा में विशेष प्रयास किये जाए।

सचिव नितेश झा ने बताया कि मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 14.26 लाख कनेक्शन दिये जाने हैं जिनमें से अब तक 3.53 लाख कनेक्शन दिये जा चुके हैं और इनमें से भी 1.36 लाख कनेक्शन पिछले केवल छह माह में दिए गए।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष चमोली, देहरादून एवं बागेश्वर में हर घर पानी पंहुचाने का लक्ष्य रखा गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए