लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: घर में क्वारंटाइन में रह रहे लोगों पर दिल्ली सरकार रखेगी नजर, आपको भेजने होगी सेल्फी

By भाषा | Updated: April 16, 2020 16:34 IST

कोरोना वायरस से महाराष्ट्र, तमिलनाडु के बाद दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. यहां पर कोरोना वायरस के 1578 केस मिल चुके हैं और 32 लोगों की मौत हो चुकी है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सभी नौ जिलों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयन ने हॉटस्पॉट जिलों की सूची में रखा गया.दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते हजारों को क्वारंटाइन में रखा गया है.

घर में ही आइसोलेट रह रहे लोगों की आवाजाही पर संदेह को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार उनसे जल्द ही एक मोबाइल एप के माध्यम से सेल्फी भेजने के लिए कहेगी। सरकार के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि घर में पृथक आइसोलेट में रह रहे लोगों को अपने मोबाइल फोन में एक एप डाउनलोड करने के लिए कहें। यह कदम उठाने का उद्देश्य लोगों की आवाजाही पर नजर रखना है। अधिकारियों के मुताबिक यह देखा गया कि कुछ लोग जिन्हें सरकार ने घर में ही पृथक किया है वे नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एप घर में क्वारंटाइन में रह रहे लोगों की आवाजाही पर नजर रखने में काफी सहायक होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर जिला प्रशासन को घर में पृथक वास में रह रहे लोगों की आवाजाही पर संदेह होगा तो उसे घर में सेल्फी लेकर एप के माध्यम से नियंत्रण कक्ष में भेजने के लिए कहा जाएगा।’’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सभी जिला अधिकारियों को उनके संबंधित जिले में तकनीक को अपनाने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें सरकार से निर्देश मिला है । मोबाइल एप का इस्तेमाल उन इलाकों में किया जाएगा जिन्हें जिला प्रशासन ने निरूद्ध क्षेत्र घोषित कर रखा है। एप का परीक्षण जारी है।’’ पुलिस के मुताबिक घर में पृथक रहने के नियमों का उल्लंघन करने के लिए पुलिस ने छह अप्रैल तक 250 प्राथमिकियां दर्ज की हैं। 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्ससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील