लाइव न्यूज़ :

WFI अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पहलवान

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 24, 2023 13:32 IST

विनेश फोगट और सात अन्य पहलवानों ने कथित यौन उत्पीड़न के मुद्दे को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

Open in App

नई दिल्ली: विनेश फोगट और सात अन्य पहलवानों ने कथित यौन उत्पीड़न के मुद्दे को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। पहलवानों ने महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के लिए बृज भूषण सिंह और अन्य कोचों के खिलाफ रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर लगभग तीन महीने के बाद फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति से रिपोर्ट मांगी और पहलवानों की ताजा शिकायत की जांच शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से यह जानकारी साझा की। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा, "जांच कमेटी से रिपोर्ट मांगी गई है और उसके बाद जांच को दिशा मिल सकती है।"

उन्होंने आगे कहा, "डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ सात खिलाड़ियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कई तथ्य सामने आएंगे।" जनवरी में देश के कुछ प्रमुख पहलवानों के विरोध के बाद केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई और उसके प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह और अन्य कोचों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक 'निरीक्षण समिति' के गठन की घोषणा की थी।

समिति को मंत्रालय को इस मुद्दे पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का काम सौंपा गया था। शीर्ष पहलवानों ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर अपना धरना फिर से शुरू कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि बतौर डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृज भूषण ने एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों का उत्पीड़न किया और उनका शोषण किया।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टविनेश फोगाटWFI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी