लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव, एक व्यक्ति घायल

By भाषा | Updated: September 3, 2019 10:14 IST

अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में 25 अगस्त को हुए पथराव में भी ट्रक चालक 42 वर्षीय नूर मोहम्मद डार की सिर में चोट लगने से मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा जिले में पथराव की घटना में 30 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया।उन्हें श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में पथराव की घटना में 30 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि गंगू इलाके के रहनेवाले मोहम्मद यसीन सोमवार रात पथराव का शिकार हो गए।

उनके सिर पर चोट आई है। अधिकारी ने बताया कि उन्हें श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रदर्शनकारियों द्वारा किये गए पथराव में एक कश्मीरी ट्रक चालक की मौत हो गई थी। इस मामले में प्रदेश की पुलिस ने एक आरोपी को पहचान गिरफ्तार किया था।

कश्मीरी ट्रक चालक नूर मोहम्मद डार (42) जिले के जरादीपुरा उरानहाल इलाके का रहने वाला था और घटना के समय अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने उसके ट्रक को गलती से सुरक्षा बलों का वाहन समझकर उस पर पथराव कर दिया। चालक को सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बीते महीने की शुरुआत में श्रीनगर शहर में पथराव में 11 वर्षीय लड़की की आंख में चोट आई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने अधिकारियों को आरोपियों को पकड़ने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील